Site icon Motor Mative

सेफ्टी टेस्ट में टाटा कर्व और कर्व ईवी को मिले 5-स्टार रेटिंग

फेस्टिव सीजन में आप सेफ और आधुनिक वाहन की तलाश में हैं। तो टाटा कर्व और कर्व ईवी आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

सेफ्टी टेस्ट में 5-स्टार

हाल ही में टाटा मोटर्स की कूपे मॉडल एसयूवी टाटा कर्व (Tata Curvv) और टाटा कर्व ईवी (Tata Curvv EV) ने भारत NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। यह न केवल कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। बल्कि भारतीय बाजार में ऑटोमोबाइल उद्योग में सुरक्षा मानकों को बढ़ाने की दिशा में भी एक कदम है।

टाटा कर्व फीचर्स

टाटा कर्व (Tata Curvv) और टाटा कर्व EV दोनों को कार क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। टाटा कर्व एक लग्जरी कूपे कार है जिसमें एबीएस, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ईबीडी-इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रिब्यूशन जैसे आधुनिक सुरक्षा तकनीकी से लैस है। वहीं इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टमए वायरलेस एंड्राइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं।

टाटा कर्व इंजन

धाकड़ लुक के साथ-साथ टाटा कर्व का इंजन भी काफी दमदार है। कंपनी ने इसे 3 इंजन विकल्प के साथ ग्राहकों के लिए पेश किया है। 1.2-लीटर जीडीआई पेट्रल इंजन, 1.2-लीटर टर्बो पेट्रल इंजन और कंपनी ने इसे 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन के साथ बाजार में पेश किया है।

कीमत

टाटा कर्व और कर्व ईवी की कीमतों की बात करें तो यह इनके वैरिएंट्स पर निर्भर करता है। टाटा कर्व के बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरुम) से लेकर 19 लाख रुपये (एक्स-शोरुम) तक है। दूसरी तरफ टाटा कर्व ईवी (Tata Curvv EV) की शुरुआती कीमत 17 लाख रुपये (एक्स-शोरुम) से लेकर 22 लाख रुपये तक है।

Exit mobile version