HomeCar News2025 Defender: नए अपडेट्स के साथ लैंड रोवर ने भारत में लॉन्च...

2025 Defender: नए अपडेट्स के साथ लैंड रोवर ने भारत में लॉन्च की दमदार ऑफ-रोडर डिफेंडर, जानें कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी

2025 Defender: नए इंजन, अपडेटेड फीचर्स और डिजाइन के साथ 1.39 करोड़ रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर भारत में लॉन्च हुई लैंड रोवर डिफेंडर

2025 Defender launched in India: ऑटोमेकर लैंड रोवर ने कई बदलाव के साथ अपनी धाकड़ SUV डिफेंडर को भारत में लॉन्च कर दिया है। अब डिफेंडर एक नए इंजन के साथ पेश है, यह अपडेट डिफेंडर 90, 110, 130 बॉडी मॉडल में हुआ है। यह एंट्री-लेवल वेरिएंट से लगभग 35 लाख रुपये महंगी है, इसी के साथ नई डिफेंडर कई एडवांस फीचर्स और नए लुक में उपलब्ध है।

2025 लैंड रोवर डिफेंडर

2025 Defender एक्सटीरियर और इंटीरियर
लैंडर रोवर ने 2025 डिफेंडर को LED डीआरएल, LED मैट्रिक्स हेडलैंप्स, 20-इंच ऑल-टेरेन सैटिन डार्क ग्रे अलॉय व्हील जैसे कई अन्य बदलावा किए हैं। इंटीरियर की बात करें तो विशाल केबिन वाली इस धाकड़ एसयूवी में कंपनी ने नया 11.4-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, मेरिडियन साउंड सिस्टम जैसी कई सुविधांए दी हैं।

  • आसानी से इस SUV की तीसरी पंक्ति की सीट तक पहुंचा जा सके, इसलिए अब डिफेंडर 130 दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स के साथ उपलब्ध है।
2025 डिफेंडर इंटीरियर

2025 Land Rover Defender फीचर्स
उपडेटेड डिफेंडर में ग्राहको को 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, रेफ्रिजरेटर, क्लाइमेट कंट्रोल सीट, इसके अलावा इस एसयूवी में सॉफ्ट-डोर क्लोज फंक्शन, इलेक्ट्रिॉनिक एयर सस्पेंशन, एडेप्टिव डायनेमिक्स जैसे कई एडवांस फीचर्स मौजूद हैं।

Updated Defender पावरट्रेन
2025 Defender में 5.0-लीटर V8 P425 इंजन दिया गया है, जो 245 बएचपी की ताकत और 615 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। डिफेंडर 2.0-लीटर और 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ पेश है। टॉप-एंड वेरिएंट डिफेंडर ऑक्टा 4.4-लीटर V8 पेट्रोल इंजन से लैस है, यह अपने लाइनअप में सबसे पावरफुल इंजन है, जो 626 बीएचपी की ताकत और 750 एनएम टॉर्क पैदा करता है।

  • भारतीय बाजार में 2025 लैंड रोवर डिफेंडर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.39 करोड़ रुपये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img