Motor Mative

इंडियन मार्केट में तहलका मचाने आ गई Kia EV6 Facelift, सिंगल चार्ज में दौडे़गी 633km

2025 किआ EV6 फेसलिफ्ट

एक्टीरियर और इंटीरियर अपडेट्स के साथ ब्रांड ने Kia EV6 Facelift वर्जन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसी के साथ कंपनी ने इसमें 84kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया है।

किआ इंडिया ने Kia EV6 Facelift को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कुछ एक्टीरियर और इंटीरियर बदलाव के साथ इस इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) में अब 84kWh का बड़ा बैटरी पैक देखने को मिलेगा। एक बार फुल चार्ज करने पर इस ईवी को 633km की रेंज तक आसानी से चलाया जा सकता है। कंपनी ने इसे सिंगल GT-लाइन ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) वेरिएंट में पेश किया है। आइए जानते हैं EV6 की पूरी डिटेल्स।

Kia EV6 Facelift 2025 side profile

यह भी पढ़ें- जापान में सामने आ गया 2026 Toyota Land Cruiser 300 का अपडेटेड वर्जन, जानें कीमत और पूरी डिटेल्स

Kia EV6 Facelift: एक्सटीरियर डिजाइन

वाहन के बाहरी हिस्से में ‘ऑपोजिट्स यूनाइटेड’ डिज़ाइन को बरकरार रखा गया है। इसमें सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स के साथ नया स्टार मैप कनेक्टेड LED DRLs GT-लाइन फ्रंट बम्पर और नए डिज़ाइन किए गए 19-इंच के चमकदार एलॉय व्हील्स का सेट है। पीछे की तरफ स्टार मैप LED कॉम्बिनेशन लैंप मौजूद हैं, जो इसके लुक को और भी आकर्षक बनाते हैं।

शानदार फीचर्स

Kia EV6 में हैंड्स-ऑन डिटेक्शन तकनीक से लैस एक नया डिज़ाइन किया गया डबल डी-कट स्टीयरिंग व्हील और 12.3-इंच का पैनोरमिक कर्व्ड डिस्प्ले है। जीरो-एमिशन क्रॉसओवर किआ कनेक्ट 2.0 से भी लैस है, जो 100 से ज़्यादा इन-कार कनेक्टेड फ़ीचर देता है। अल्ट्रा-वाइडबैंड (UWB) तकनीक वाला डिजिटल Key 2.0 कनेक्टेड स्मार्टफ़ोन को वर्चुअल Key में बदल देता है, जिससे रिमोट लॉकिंग, अनलॉकिंग और इग्निशन की सुविधा मिलती है।

अन्य फीचर्स

इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक वाहन में 34 ECU कंट्रोलर्स के लिए ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट का समर्थन करता है, जिससे सर्विस सेंटर जाने की आवश्यकता कम हो जाती है। इसी के साथ EV6 फेसलिफ्ट में अपडेटेड ADAS 2.0 पैकेज, सेफ्टी और ड्राइवर के सुविधाओं के लिए 27 फीचर्स उपलब्ध हैं जिसमें 5 नए फंक्शन शामिल किए गए हैं।

कीमत
भारतीय बाजार में 2025 Kia EV6 Facelift को 65.9 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। किआ की अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग तकनीक EV6 को 350kW फ़ास्ट चार्जर का उपयोग करके केवल 18 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक रिचार्ज करने में सक्षम है।

Exit mobile version