2025 MG Hector अब E20 फ्यूल कंप्लायंट इंजन के साथ लॉन्च हो चुकी है, जिसकी कीमत ₹13.99 लाख से शुरू होती है। जानें इसके इंजन, फीचर्स, वेरिएंट्स और माइलेज से जुड़ी पूरी जानकारी।
MG Motor India ने अपनी लोकप्रिय SUV Hector का 2025 वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है। अब यह SUV E20 फ्यूल कंप्लायंट इंजन के साथ आती है, जो कि पर्यावरण के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नई MG Hector की शुरुआती कीमत ₹13.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जिससे यह अपने सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर उभरी है।

यह भी पढ़ें- 2025 Royal Enfield Hunter 350: अपडेटेड मॉडल लॉन्च को तैयार, जानिए नए फीचर्स, डिजाइन और परफॉर्मेंस डिटेल्स
2025 MG Hector E20 फ्यूल कंप्लायंट इंजन: क्या है ये?
E20 फ्यूल का मतलब है ऐसा पेट्रोल जिसमें 20% एथेनॉल और 80% रेगुलर पेट्रोल मिलाया गया हो। यह पारंपरिक पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा पर्यावरण के अनुकूल होता है और कार्बन उत्सर्जन को कम करता है। 2025 Hector में जो नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.0-लीटर डीजन इंजन दिया गया है, जिसमें पेट्रोल वेरिएंट 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक वहीं डीजल वेरिएंट 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।
डिजाइन और फीचर्स
2025 MG Hector का डिजाइन पहले की तरह ही प्रीमियम और मस्क्यूलर है। इसमें बड़े फ्रंट ग्रिल, एलईडी हेडलाइट्स और आकर्षक एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। अंदर की तरफ, इसमें वर्टिकल 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay जैसे फीचर्स मौजूद हैं। ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसी सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी इसमें उपलब्ध है।
2025 एमजी हेक्टर स्पेसिफिकेशन >
माइलेज और परफॉर्मेंस
E20 फ्यूल सपोर्ट के साथ भी Hector का प्रदर्शन जबरदस्त है। कंपनी के अनुसार, इसका पेट्रोल वेरिएंट करीब 13-14 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है। वहीं डीजल वेरिएंट भी उपलब्ध है जो ज्यादा फ्यूल एफिशिएंसी चाहता है उनके लिए एक बढ़िया विकल्प है।
वेरिएंट्स और कीमत
2025 MG Hector कुल 6 वेरिएंट्स में उपलब्ध है – Style, Shine, Smart, Smart Pro, Sharp Pro और Savvy Pro। इसकी कीमत ₹13.99 लाख से शुरू होकर ₹21.95 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
यह भी पढ़ें- Hyundai Ioniq 5 Facelift: भारत में पहली बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट, जानिए क्या होंगे नए फीचर्स और डिजाइन में बदलाव