2025 Tata Sierra Launch: नई टाटा सिएरा को भारत में ₹11.49 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया गया है। इसमें 3 इंजन विकल्प और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
टाटा मोटर्स ने आखिरकार अपनी आइकॉनिक एसयूवी नई टाटा सिएरा (Tata Sierra) को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे ₹11.49 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया है। इस एसयूवी की बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू होगी और डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से दी जाएगी। यह SUV भारत के सबसे कॉम्पिटिटिव मिड-साइज SUV सेगमेंट में आती है और हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा जैसी कारों से मुकाबला करेगी।
2025 Tata Sierra Launch: नई डिजाइन और एक्सटीरियर
नई टाटा सिएरा (Tata Sierra) का डिजाइन पुराने क्लासिक मॉडल से प्रेरित है, लेकिन इसे पूरी तरह आधुनिक रूप में तैयार किया गया है। सामने की तरफ फुल-विड्थ एलईडी लाइटबार और ब्लैक फ्रंट फेसिया मिलता है, जो इसे काफी प्रीमियम और स्मार्ट लुक देता है। फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल और स्लिम एलईडी टेललाइट्स इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं। पीछे दिया गया यूनिक रियर ग्लास डिजाइन पुरानी सिएरा की याद दिलाता है। साथ ही बड़ा टाटा लोगो और “Sierra” बैज इसे दमदार पहचान देते हैं। 19-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, ब्लैक रूफ रेल्स, शार्क-फिन एंटीना और ग्लॉस बॉडी क्लैडिंग इस SUV को और अधिक स्पोर्टी फील देते हैं।
प्रीमियम इंटीरियर और फीचर्स
नई Tata Sierra का इंटीरियर काफी प्रीमियम और टेक-फ्रेंडली है, जिसमें बैठते ही एक अलग ही लक्जरी फील मिलती है। इसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, पैसेंजर के लिए 12.3-इंच डिस्प्ले और ड्राइवर के लिए 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। लेवल-2 ADAS और 360° कैमरा ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाते हैं। वहीं, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स सफर को और आरामदायक बनाते हैं। वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 12-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम एंटरटेनमेंट का बेहतरीन अनुभव देता है। इसके अलावा पावर्ड टेलगेट, रियर सनशेड, रेक्लाइनिंग सीटें और हेड-अप डिस्प्ले (HUD) जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कुल मिलाकर, इसका केबिन अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न फीचर्स से भरा हुआ है।
इंजन ऑप्शंस
Tata Sierra को कंपनी ने तीन अलग-अलग इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किया है, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से सही इंजन चुन सकें। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 104 BHP की पावर और 145 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए एक अच्छा और किफायती विकल्प है। दूसरा विकल्प 1.5-लीटर डीजल इंजन का है, जो ज्यादा टॉर्क और बेहतर माइलेज देने के लिए जाना जाता है। यह इंजन 116 BHP की पावर और 260 Nm (मैनुअल)/280 Nm (ऑटोमैटिक) टॉर्क के साथ आता है।
यह भी पढ़ें- Tata Sierra: अब लोअर वेरिएंट में भी मिलेगा डुअल-स्क्रीन सेटअप और HUD, जानें फीचर्स
वहीं सबसे दमदार परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 158 BHP की मजबूत पावर और 255 Nm का टॉर्क निकालता है। सभी इंजन विकल्पों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलते हैं, जिससे ड्राइविंग और भी आसान और मजेदार हो जाती है। जल्द ही इसका ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वर्जन भी आने वाला है, जो इसे ऑफ-रोडिंग में भी शानदार प्रदर्शन करने योग्य बनाएगा।


