2026 Bajaj Pulsar RS200 Launched: बजाज ऑटो ने अपनी स्पोर्टी बाइक पल्सर RS200 को नए अपडेट के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। नई बजाज पल्सर RS200 की कीमत 1,98,441 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है और इसमें नए फीचर्स के साथ कई तकनीकी बदलाव हुए हैं।
2026 Bajaj Pulsar RS200 New Features & Technology
नई पल्सर RS200 में इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी (ETB) शामिल की गई है। इसके चलते बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल और पांच राइडिंग मोड मिलते हैं। इनमें स्पोर्ट, रोड, रेन, ऑफ-रोड और टूर मोड शामिल हैं, जिससे राइडर अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार बाइक का सेटअप चुन सकता है।
इसके अलावा, बाइक में 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, मैप मिररिंग और जरूरी राइडिंग जानकारी दिखाता है। वहीं, USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, अलग हजार्ड लैंप स्विच और पैनिक ब्रेकिंग अलर्ट जैसे फीचर्स भी नए मॉडल का हिस्सा हैं।
फीचर्स के साथ सस्पेंशन में भी बदलाव हुआ है। अब फ्रंट में 37 mm USD फोर्क मिलता है, जबकि पीछे 140/70-R17 साइज का रेडियल टायर दिया गया है। इससे बाइक के हार्डवेयर में भी अपडेट देखने को मिलता है।
Engine & Performance
नई बजाज पल्सर RS200 में पहले वाला 199.5cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन बरकरार है। हालांकि, अब यह इंजन 25 BHP की पावर 10,000 rpm पर देता है, जबकि पुराने मॉडल में 24 BHP की पावर 9,750 rpm पर मिलती थी।
टॉर्क आउटपुट में बदलाव नहीं हुआ है। इंजन 18.7 Nm का टॉर्क 8,000 rpm पर पैदा करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जिसे अब बाईडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर से जोड़ा गया है। इससे गियर बदलना पहले से आसान हो सकता है। बाइक के कलर ऑप्शन भी पुराने मॉडल जैसे ही हैं। इसमें ब्रुकलिन ब्लैक, पर्ल मेटैलिक व्हाइट, कैरेबियन ब्लू और रेसिंग रेड रंग मिलते हैं।
यह भी पढ़ें- 490km रेंज वाली हुंडई नीरा ईवी पेश, भारत में अगले साल हो सकती है लॉन्च
