Motor Mative

BMW X6 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, ₹1.78 करोड़ में मिलेंगे दमदार फीचर्स

BMW X6 Facelift आखिरकार भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.78 करोड़ रखी है। यह लग्जरी कूपे-एसयूवी दमदार V8 इंजन, नए डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स के साथ आई है। अगर आप हाई-परफॉर्मेंस लग्जरी SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मॉडल आपका ध्यान जरूर खींचेगी।

2026 BMW X6 Facelift launched

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने अपनी नई BMW X6 Facelift को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.78 करोड़ है। कंपनी इसे पूरी तरह लोडेड सिंगल वेरिएंट में बेच रही है। वहीं, यह मॉडल भारत में CBU रूट के जरिए आयात किया जाएगा।

नई BMW X6 Facelift में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके साथ माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक भी जोड़ी गई है। यह इंजन 523bhp की पावर और 750Nm का टॉर्क पैदा करता है। वहीं, इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके अलावा इसमें BMW का xDrive ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलता है। इससे हर तरह की सड़क पर बेहतर पकड़ और शानदार ड्राइविंग अनुभव मिलता है।

डिजाइन में दिखेंगे कई नए बदलाव

नई BMW X6 Facelift का एक्सटीरियर पहले से ज्यादा स्पोर्टी और आकर्षक बनाया गया है। इसमें एडैप्टिव एलईडी हेडलैंप, शैडोलाइन इंसर्ट, मैट ब्लैक फिनिश वाली किडनी ग्रिल और ग्लॉसी ब्लैक ORVM दिए गए हैं। साथ ही 21-इंच M-स्पेक ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, रन-फ्लैट टायर और नए एलईडी टेललैंप इसकी प्रीमियम पहचान को और मजबूत बनाते हैं।कंपनी इसे एवेंट्यूरिन रेड, मैनहट्टन मेटैलिक, ब्रुकलिन ग्रे, ब्लैक सैफायर, मिनरल व्हाइट और आइल ऑफ मैन ग्रीन  जैसे कई रंगों में पेश कर रही है।

BMW ने नई X6 के इंटीरियर को भी काफी आधुनिक बनाया है। डैशबोर्ड पर बड़ा कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 14.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल हैं। इसके अलावा हेड-अप डिस्प्ले, वेंटिलेटेड कम्फर्ट सीट्स, इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, लम्बर सपोर्ट और तीन-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। म्यूजिक के लिए इसमें 464W आउटपुट वाला 16-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम दिया गया है। साथ ही सॉफ्ट-क्लोज दरवाजे और डैशबोर्ड पर ‘//M’ बैज इसकी स्पोर्टी पहचान को और बेहतर बनाते हैं।

ऑप्शनल फीचर्स भी हैं बेहद खास

खरीदार चाहें तो कई प्रीमियम ऑप्शन भी चुन सकते हैं। इनमें क्राफ्टेड क्लैरिटी ग्लास iDrive कंट्रोलर, ग्लास गियर नॉब, एंथ्रासाइट हेडलाइनर और फ्रंट सीट मसाज फंक्शन शामिल हैं। वहीं, ग्राहक सिल्वरस्टोन, टैकोरा रेड/ब्लैक, ब्लैक और कॉन्यैक जैसे इंटीरियर थीम भी चुन सकते हैं। इसके अलावा बीएमडब्ल्यू इंडिविजुअल प्रोग्राम के तहत एक्सक्लूसिव पेंट और अपहोल्स्ट्री विकल्प भी उपलब्ध हैं।

नई BMW X6 Facelift में एम स्पोर्ट पैकेज प्रो दिया गया है। इसके साथ एडैप्टिव एम सस्पेंशन और एम स्पोर्ट ब्रेक्स भी मिलते हैं। कुल मिलाकर यह एसयूवी आराम और स्पोर्टी ड्राइविंग का शानदार संतुलन पेश करती है।

Exit mobile version