2026 Honda City Facelift को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹12 लाख रखी है। मिड-साइज सेडान सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत रखने के लिए होंडा ने City को नए डिजाइन और कई नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। नई Honda City का मुकाबला अब पहले की तरह हुंडई वरना, फॉक्सवैगन वर्टस और स्कोडा स्लाविया जैसी कारों से होगा। खास बात यह है कि कंपनी ने इसके साथ भारत में अपनी नई ZR-V SUV भी पेश की है।

नया डिजाइन पहले से ज्यादा प्रीमियम
नई 2026 Honda City Facelift में सबसे बड़ा बदलाव इसके डिजाइन में देखने को मिलता है। कार का फ्रंट लुक अब पहले से ज्यादा शार्प और प्रीमियम दिखाई देता है। इसमें नया फ्रंट ग्रिल दिया गया है, जिसमें हनीकॉम्ब पैटर्न मिलता है। वहीं नई LED हेडलाइट्स को एक लाइट स्ट्रिप से जोड़ा गया है, जिससे इसका लुक और ज्यादा मॉडर्न लगता है। इसके अलावा फ्रंट बंपर को भी नए डिजाइन के साथ पेश किया गया है। साइड प्रोफाइल काफी हद तक पुरानी City जैसी ही है, लेकिन नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स इसे फ्रेश लुक देते हैं। वहीं पीछे की तरफ अब स्मोक्ड टेललाइट्स, नए रिफ्लेक्टर और इंटीग्रेटेड स्पॉइलर वाला क्लीन बूट डिजाइन देखने को मिलता है। कार को कई नए कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिनमें क्रिस्टल ब्लैक पर्ल, रेडिएंट रेड मेटैलिक, ऑब्सीडियन ब्लू पर्ल, प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, लूनर सिल्वर मेटैलिक और मेटियोरॉइड ग्रे मेटैलिक शामिल हैं।
2026 Honda City Facelift की कीमत और वेरिएंट
Honda ने नई City को कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया है।
| वेरिएंट | Manual Price | CVT Price |
| SV | ₹11.99 लाख | |
| V | ₹13.29 लाख | ₹14.29 लाख |
| ZX | ₹15.25 लाख | ₹16.25 लाख |
| ZX+ | ₹16.14 लाख | ₹17.14 लाख |
वहीं Honda City e:HEV Hybrid की कीमत ₹20.99 लाख रखी गई है।
इंटीरियर में मिला बड़ा अपडेट
नई Honda City का केबिन पहले जैसा फेमिलियर जरूर लगता है, लेकिन इसमें कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। अब कार में 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है। इसके अलावा कार में कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं। इनमें सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग और फुटवेल लाइटिंग शामिल हैं।
सेफ्टी फीचर्स में ADAS का सपोर्ट
सेफ्टी के मामले में भी नई 2026 Honda City Facelift काफी मजबूत नजर आती है। कार में 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट और ADAS टेक्नोलॉजी जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसी वजह से यह फैमिली कार खरीदारों के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकती है।
इंजन और माइलेज
नई Honda City में पहले वाला 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 121hp की पावर और 145Nm टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। वहीं हाइब्रिड मॉडल में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का सपोर्ट मिलता है। यह सेटअप 126hp पावर और 253Nm टॉर्क पैदा करता है। कंपनी का दावा है कि Honda City e:HEV Hybrid करीब 27.26kmpl तक माइलेज देने में सक्षम है।
क्या हुंडई वरना और वर्टस को मिलेगी टक्कर?
नई 2026 Honda City Facelift को मिले डिजाइन अपडेट, नए फीचर्स और ADAS सेफ्टी इसे पहले से ज्यादा मजबूत बनाते हैं। हालांकि, सेगमेंट में पहले से मौजूद हुंडई वरना और फॉक्सवैगन वर्टस इसे कड़ी टक्कर देने वाली हैं। अगर आप एक प्रीमियम, भरोसेमंद और फीचर-लोडेड सेडान खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो नई Honda City आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।