2026 Kawasaki Ninja ZX-10R भारत में ₹19.49 लाख (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च हुई। नए मॉडल में कीमत बढ़ी है लेकिन पावर आउटपुट 7 hp कम हुआ है।
Kawasaki ने भारत में अपनी नई Ninja ZX-10R (2026 मॉडल) लॉन्च कर दी है। यह बाइक भारतीय बाजार में ₹19.49 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध होगी। इसकी कीमत पिछले मॉडल से करीब ₹99,000 ज्यादा है। हालांकि, डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है लेकिन पावर आउटपुट थोड़ा घटा है। जानें इसके इंजन, फीचर्स और डिजाइन की पूरी जानकारी।

2026 Kawasaki Ninja ZX-10R: फीचर्स
नई कावासाकी निंजा ZX-10R में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं जो इसे और भी खास बनाते हैं। इसमें TFT डिस्प्ले मिलता है, जिसे स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें मल्टीपल राइडिंग मोड्स, डुअल-चैनल ABS, लॉन्च कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और इंजन ब्रेक कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं। ये सभी सुविधाएं राइडर को न सिर्फ बेहतर परफॉर्मेंस देती हैं बल्कि राइडिंग को ज्यादा सुरक्षित और मजेदार भी बनाती हैं।
2026 Kawasaki Ninja ZX-10R: डिजाइन और कलर ऑप्शन्स
डिजाइन की बात करें तो 2026 कावासाकी निंजा ZX-10R पहले जैसी ही स्टाइलिश और आक्रामक लुक के साथ आती है। इसमें आगे की तरफ शार्प ड्यूल-हेडलैम्प दिए गए हैं, जो इसे एक स्पोर्टी और दमदार पहचान देते हैं। बॉडी डिजाइन भी काफी आकर्षक है और यह बाइक सड़क पर देखते ही ध्यान खींच लेती है। कलर ऑप्शन्स में भी कंपनी ने इसे खास बनाया है। यह दो कॉम्बिनेशन में उपलब्ध है, पहला मेटैलिक ग्रेफाइट ग्रे और मेटैलिक डायब्लो ब्लैक, और दूसरा लाइम ग्रीन, एबोनी और पर्ल ब्लिज़र्ड व्हाइट का शानदार मेल।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
इस बाइक का इंजन ट्यूबलर डायमंड फ्रेम में फिट किया गया है। सस्पेंशन सेटअप में शोवा बीएफएफ फ्रंट फोर्क्स और शोवा बीएफआरसी रियर मोनोशॉक दिया गया है। इसमें पिगीबैक रिजर्वायर, कम्प्रेशन और रिबाउंड डैम्पिंग के साथ एडजस्टेबल प्रीलोड मिलता है। वहीं, इस बाइक का ब्रेकिंग सेटअप भी शानदार है, जिसमें 330 मिमी डुअल फ्रंट डिस्क और 220 मिमी रियर डिस्क ब्रेक शामिल हैं। इसके अलावा बाइक में ओहलिन्स इलेक्ट्रॉनिक स्टीयरिंग डैम्पर भी दिया गया है।
इंजन और परफॉर्मेंस
नई 2026 Kawasaki Ninja ZX-10R में वही पुराना 998 सीसी इनलाइन फोर-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 193 हॉर्सपावर की पावर 13,000 आरपीएम पर और 112 एनएम का टॉर्क 11,400 आरपीएम पर जनरेट करता है। यह पिछले मॉडल की तुलना में 7 हॉर्सपावर और 2.9 एनएम कम है। इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है और बाइक का परफॉर्मेंस अब भी काफी दमदार है।
कीमत
2026 Kawasaki Ninja ZX-10R की कीमत भारत में ₹19.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह पिछले मॉडल से करीब ₹99,000 महंगी हो गई है, क्योंकि 2025 मॉडल की कीमत ₹18.50 लाख (एक्स-शोरूम) थी। यानी नए अपडेट के साथ इस बाइक की कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर हुई है।
यह भी पढ़ें- Manoj Bajpayee का कार कलेक्शन देख आप भी कहेंगे – ‘भाई की लाइफ़स्टाइल ही अलग है!

