Motor Mative

Lexus NX Facelift में बड़ा अपडेट, PHEV मॉडल को मिली बड़ी बैटरी और डीसी फास्ट चार्जिंग

2026 लेक्सस एनएक्स फेसलिफ्ट (Lexus NX Facelift) को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया गया है। कंपनी ने इस एसयूवी को मिड-साइकिल अपडेट दिया है। इसमें डिजाइन के साथ इंटीरियर, फीचर्स और पावरट्रेन में भी बदलाव किए गए हैं।

2026 Lexus NX Facelift

Lexus NX Facelift Design

नई लेक्सस NX के फ्रंट में नई स्पिंडल ग्रिल दी गई है। इसके साथ अपडेटेड एलईडी हेडलैंप और डीआरएल भी मिलते हैं। रियर हिस्से में कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं। इनके बीच में लेक्सस की लेटरिंग दी गई है, जबकि बंपर को भी नया डिजाइन मिला है। एसयूवी में नए अलॉय व्हील डिजाइन भी शामिल किए गए हैं। इनमें 18-इंच से लेकर 20-इंच तक के विकल्प मिलते हैं।

लेक्सस NX के केबिन को भी अपडेट किया गया है। इसका डैशबोर्ड लेआउट लेक्सस ES सेडान जैसा सिंपल और मिनिमल रखा गया है। डैशबोर्ड के सेंटर में बड़ा 14-इंच टचस्क्रीन दिया गया है। इसके साथ 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नया 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है।

Features

NX में कई प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं। इनमें हीटेड रियर सीट्स और हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, एसयूवी में 17-स्पीकर मार्क लेविंसन साउंड सिस्टम दिया गया है। डिजिटल रियर-व्यू मिरर और ADAS भी इसके फीचर पैकेज का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें- टेस्ला ने अहमदाबाद में शुरू किया पहला बॉडी शॉप

एसयूवी को स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड विकल्पों में पेश किया गया है। NX 350h में 2.5-लीटर पेट्रोल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है। यह सेटअप 196 BHP की पावर जनरेट करता है। इसे ग्राहक फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों में चुन सकते हैं।

100km+ Electric Range

NX 450h+ को 2.5-लीटर पेट्रोल प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इस पावरट्रेन की पावर को पहले के मुकाबले थोड़ा बढ़ाया है। इस मॉडल में पहले से बड़ी बैटरी भी दी गई है। खास बात यह है कि बड़ी बैटरी डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। NX 450h+ में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। यह एसयूवी इलेक्ट्रिक मोड में 100 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने में सक्षम है

यह भी पढ़ें- कावासाकी निंजा 500 का नया मॉडल भारत में लॉन्च, इंजन वही लेकिन लुक में हुआ बदलाव

फिलहाल लेक्सस एनएक्स फेसलिफ्ट को ग्लोबल मार्केट के लिए पेश किया गया है। कंपनी ने इसकी भारतीय लॉन्च डेट और कीमत की जानकारी नहीं दी है। भारत में इसकी एंट्री को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए भारतीय कीमत और वेरिएंट से जुड़ी जानकारी का इंतजार करना होगा।

Exit mobile version