Renault Triber & Kiger Facelift: हाल ही में 2026 रेनॉल्ट ट्राइबर के साथ-साथ किगर फेसलिफ्ट भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई है। अगले साल के शुरुआती महनों में लॉन्च होने की उम्मीद।
रेनो इंडिया अगले 12 महीनों में घरेलू बाजार में ढेरों नए मॉडल पेश करेगी। इसमें Duster SUV और इसके 7-सीटर काउंटर पार्ट Bigster की मोस्ट-अवेटेड वापसी के साथ-साथ इन दोनों एसयूवी के हाइब्रिड वेरिएंट भी शामिल हैं। फ्रांसीसी ऑटोमेकर ट्राइबर MPV और किगर SUV के लिए मिड-साइकिल फेसलिफ्ट भी लॉन्च करेगा। हाल ही में, 2026 रेनो ट्राइबर और किगर फेसलिफ्ट को पहली बार कैमरे पर देखा गया। भारत में बिक्री के लिए आने के बाद से इन दोनों मॉडलों में स्टाइलिंग अपडेट नहीं किए गए हैं। इसलिए, रेनो द्वारा किए गए डिज़ाइन बदलावों को देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें- Launch Confirmed for Skoda Octavia RS This Year
Renault Triber & Kiger Facelift: बाहरी डिजाइन
स्पाई तस्वीरों के अनुसार, हम दोनों मॉडलों में पीछे की तरफ चौकोर आकार कीLED टेल लाइट देख सकते हैं। हालाँकि वे अस्थायी मेक-शिफ्ट युनिट्स लग रही हैं। लेकिन प्रोशक्शन वेरिएंट में थोड़ा ज्यादा ट्रेडिशनल टेल-लैंप क्लस्टर मिल सकता है। अगर हम स्पाई किए गए दोनों मॉडलों को करीब से देखें, तो 2026 रेनॉल्ट काइगर फेसलिफ्ट में 2026 रेनॉल्ट ट्राइबर फेसलिफ्ट की तुलना में आकार में अधिक स्पष्ट युनिट्स नज़र आती हैं।
इसके अलावा, लगता है कि रेनॉल्ट ने दोनों फेसलिफ़्टेड वर्ज़न में एलॉय व्हील डिज़ाइन को अपडेट किया है। हालाँकि हम इन तस्वीरों में 2026 ट्राइबर फेसलिफ़्ट के फ्रंट फ़ेसिया को नहीं देख सकते हैं, लेकिन 2026 काइगर फेसलिफ़्ट के फ्रंट में महत्वपूर्ण अपडेट के साथ यह साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा है। इसमें बीच में एक बड़ी ग्रिल है जो अब तक किसी भी रेनॉल्ट मॉडल में नहीं देखी गई है। हम इस ग्रिल के ऊपर रेनॉल्ट लेटरिंग की उम्मीद कर सकते हैं, जैसा कि पहले डस्टर पर देखा गया था।

रेनॉल्ट ने हेडलैंप डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं किया है क्योंकि 2026 काइगर फेसलिफ्ट में वही हॉरिजॉन्टल ट्रिपल बैरल LED रिफ्लेक्टर सेटअप जारी है। हालाँकि, हम SUV में पहली बार फॉग लैंप यूनिट देख सकते हैं क्योंकि मौजूदा मॉडल में रेंज-टॉपिंग ट्रिम्स में भी यह सुविधा नहीं मिलती है।
पावरट्रेन
मैकेनिकली, दोनों में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है। 2026 Renault Kiger में नैचुरली-एस्पिरेटेड 1.0L 3-सिलेंडर और 1.0L 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिए जाएंगे। दूसरी ओर, 2026 Renault Triber फेसलिफ्ट में केवल नैचुरली एस्पिरेटेड मोटर दी गई है। ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड AMT और CVT यूनिट दिए गए हैं।