Motor Mative

नई Suzuki Landy हुई लॉन्च! अब मिलेगा 8-सीटर ऑप्शन और दमदार हाइब्रिड इंजन

2026 Suzuki Landy Hybrid: सुजुकी ने जापान में अपडेटेड 2026 लैंडी मिनीवैन को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया गया है। कंपनी ने इस MPV में कई अहम बदलाव किए हैं, जिनमें नया 8-सीटर लेआउट और केवल हाइब्रिड पावरट्रेन शामिल है। यह अपडेट ऐसे समय आया है जब ऑटो इंडस्ट्री तेजी से बेहतर माइलेज और कम उत्सर्जन वाली गाड़ियों की ओर बढ़ रही है। नई लैंडी (Landy) का प्लेटफॉर्म और डिजाइन काफी हद तक टोयोटा नोआ से मिलता-जुलता है। हालांकि सुजुकी ने इसमें अपनी जरूरतों के हिसाब से कुछ बदलाव भी किए हैं। कंपनी का फोकस इस बार ज्यादा प्रैक्टिकल और फ्यूल-एफिशिएंट MPV तैयार करने पर रहा है।

2026 Suzuki Landy Hybrid

अब मिलेगा 8-सीटर विकल्प

नई सुजुकी लैंडी हाईब्रिड (2026 Suzuki Landy Hybrid) की सबसे बड़ी खासियत इसका नया 8-सीटर कॉन्फिगरेशन है। पहले यह MPV मुख्य रूप से 7-सीटर लेआउट में उपलब्ध थी, लेकिन अब बड़े परिवारों के लिए अतिरिक्त सीटिंग विकल्प भी दिया गया है। वहीं, जो ग्राहक 7-सीटर मॉडल पसंद करते हैं, उनके लिए पुराना विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। इससे खरीदार अपनी जरूरत के अनुसार मॉडल चुन सकेंगे।

डिजाइन में हुए छोटे लेकिन उपयोगी बदलाव

नई लैंडी का बाहरी डिजाइन काफी हद तक पहले जैसा ही रखा गया है। इसमें बड़ा फ्रंट ग्रिल, स्लिम एलईडी डीआरएल और नया बंपर डिजाइन देखने को मिलता है। साथ ही, बड़ी विंडो एरिया की वजह से केबिन के अंदर से विजिबिलिटी बेहतर रहती है। पीछे की तरफ डिजाइन को सिंपल रखा गया है ताकि स्पेस और प्रैक्टिकलिटी पर ज्यादा ध्यान दिया जा सके। केबिन के अंदर सुजुकी ने डैशबोर्ड मैटेरियल को बेहतर बनाया है। इसके अलावा बड़ा इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले भी दिया गया है, जिससे ड्राइविंग अनुभव पहले से बेहतर हो जाता है।

अब केवल Hybrid इंजन के साथ मिलेगी MPV

नई सुजुकी लैंडी हाईब्रिड में सबसे बड़ा मैकेनिकल बदलाव इसका नया पावरट्रेन है। कंपनी ने पारंपरिक पेट्रोल इंजन को पूरी तरह बंद कर दिया है। अब यह MPV केवल सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम के साथ उपलब्ध होगी। इसमें 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर जोड़ी गई है। यह सेटअप करीब 138 PS की पावर पैदा करता है और e-CVT ट्रांसमिशन से लैस है।

23.2 km/l माइलेज और AWD का विकल्प

सुजुकी का दावा है कि नई लैंडी हाईब्रिड लगभग 23.2 km/l तक की फ्यूल एफिशिएंसी देने में सक्षम है। यही वजह है कि यह मॉडल लंबी दूरी की फैमिली ट्रिप्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकता है। ग्राहकों को फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) दोनों विकल्प मिलेंगे। AWD मॉडल में पीछे के पहियों के लिए अतिरिक्त इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इसके अलावा बर्फीली सड़कों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए विशेष ड्राइविंग मोड भी उपलब्ध कराया गया है।

कीमत और मुकाबला

जापान में 2026 Suzuki Landy Hybrid की शुरुआती कीमत 3.84 मिलियन येन रखी गई है। वहीं AWD वेरिएंट की कीमत 4.12 मिलियन येन से शुरू होती है। मार्केट में इसका मुकाबला होंडा स्टेपडब्ल्यूजीएन, निसान सेरेना, टोयोटा नोआ और टोयोटा वॉक्सी जैसी लोकप्रिय मिड-साइज MPV से होगा। हालांकि बेहतर माइलेज और नए 8-सीटर विकल्प की वजह से लैंडी ग्राहकों के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकती है।

यह भी पढ़ें- कार वॉश करते समय भूलकर भी न करें ये 10 गलतियां, वरना जल्दी खराब हो सकती है आपकी गाड़ी

Exit mobile version