2026 Toyota Hilux: नई टोयोटा हाइलक्स (New Toyota Hilux) को भारत में ₹31.99 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया गया है। इस लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक को नया डिजाइन, ज्यादा आधुनिक केबिन और कई मैकेनिकल अपडेट मिले हैं। कंपनी का दावा है कि ये बदलाव रोजमर्रा की ड्राइविंग को आसान बनाते हैं, जबकि इसकी ऑफ-रोड क्षमता पहले जैसी मजबूत बनी रहती है।

2026 Toyota Hilux Bold Exterior Design
नई टोयोटा हाइलक्स (New Toyota Hilux) का फ्रंट लुक पहले से ज्यादा बोल्ड और आकर्षक दिखाई देता है। इसमें बड़ी फ्रंट ग्रिल, नया बंपर, नए एलईडी हेडलैंप और मस्कुलर फेंडर्स दिए गए हैं। हालांकि इसकी कुल लंबाई और चौड़ाई में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, कार्गो बेड के दोनों तरफ नए डेक स्टेप्स जोड़े गए हैं। इससे सामान चढ़ाना और उतारना पहले के मुकाबले ज्यादा आसान हो जाता है। पिकअप में 500 किलोग्राम तक का पेलोड ले जाने की क्षमता भी बरकरार रखी गई है।
Premium Cabin
अपडेटेड हाइलक्स के केबिन को पहले से ज्यादा आधुनिक बनाया गया है। इसमें नया और साफ-सुथरा डैशबोर्ड लेआउट देखने को मिलता है। साथ ही 12.3-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और आठ स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा ड्राइविंग से जुड़े जरूरी कंट्रोल्स को इंफोटेनमेंट और क्लाइमेट कंट्रोल से अलग रखा गया है। इससे खासकर ऑफ-रोड ड्राइविंग के दौरान इन्हें इस्तेमाल करना ज्यादा आसान हो जाता है।
Toyota Hilux Engine & Performance
अपडेटेड टोयोटा हाइलक्स में पहले वाला 2.8-लीटर टर्बो-डीजल इंजन ही मिलता है। यह इंजन 201bhp की पावर और 500Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और फोर-व्हील-ड्राइव (4WD) सिस्टम दिया गया है। यह कॉम्बिनेशन हाईवे के साथ कठिन रास्तों पर भी बेहतर प्रदर्शन देने में सक्षम माना जाता है।
यह भी पढ़ें- दिसंबर 2026 में बंद हो जाएगा लैंड रोवर Discovery Sport का उत्पादन
टोयोटा ने नई हाइलक्स की ऑफ-रोड क्षमता को और बेहतर बनाने के लिए कई अहम बदलाव किए हैं। इसमें अब इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, अपडेटेड सस्पेंशन ट्यूनिंग और मल्टी-टेरेन सिलेक्ट सिस्टम स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है। दरअसल, मल्टी-टेरेन सिलेक्ट अलग-अलग रास्तों के अनुसार वाहन की सेटिंग बदलने में मदद करता है। इससे कीचड़, पत्थर या खराब रास्तों पर ड्राइविंग ज्यादा आसान हो जाती है।
2026 Toyota Hilux Colour Options
नई हाइलक्स को छह एक्सटीरियर रंगों में पेश किया गया है। इनमें एटीट्यूड ब्लैक, इमोशनल रेड, ऐश, सुपर व्हाइट, सल्फर मेटैलिक और प्लैटिनम पर्ल व्हाइट मेटैलिक शामिल हैं। भारत में नई टोयोटा हाइलक्स को GX और VX वेरिएंट में पेश किया गया है। GX वेरिएंट 4×2 और 4×4 दोनों कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है, जबकि अन्य विकल्प ग्राहकों की जरूरत के अनुसार पेश किए गए हैं।