HomeCar Newsजापान में सामने आ गया 2026 Toyota Land Cruiser 300 का अपडेटेड...

जापान में सामने आ गया 2026 Toyota Land Cruiser 300 का अपडेटेड वर्जन, जानें कीमत और पूरी डिटेल्स

एडवांस तकनीकी और सेफ्टी फीचर्स से लैस जापान में पेश हुई 2026 Toyota Land Cruiser 300, हांलाकि कंपनी ने इस धाकड़ एसयूवी में किसी प्रकार का मकैनिकल और कॉस्मेटिक बदलावा नहीं किया है।

जापानी ऑटोमेकर टोयोटा ने दमदार ऑफ-रोडर 2026 Toyota Land Cruiser 300 को जापान में कई बदलाव के साथ पेश कर दिया है। एडवांस तकनीकी और सेफ्टी फीचर्स के अलावा कंपनी ने इस एसयूवी में किसी प्रकार का मकैनिकल और कॉस्मेटिक बदलावा नहीं किया है। आइए जानते हैं, अपडेटेड लैंड क्रूजर 300 की डिटेल में पूरी जानकारी।

2026 Toyota Land Cruiser 300

यह भी पढ़ें- कहीं हाथ से मौका निकल ना जाए! Honda की इस बाइक पर मिल रहा 80,000 रुपये का भारी डिस्काउंट

2026 Toyota Land Cruiser 300 में हुए ये बदलाव

निर्माता ने इस एसयूवी में कस्टमाइज़ेबल ग्राफिक्स के साथ एक नए 12.3-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल से लैस किया है, जबकि बेस ट्रिम्स में 7-इंच इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसके अलावा एक नया एंटी-थेफ्ट फीचर भी शामिल किया गया है जो मालिक को कनेक्टेड तकनीक की बदौलत अपने स्मार्टफोन के माध्यम से इंजन को दूर से लॉक करने में सक्षम बनाता है। सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए, एक नया फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन स्टार्ट बटन भी मौजूद है।

कीमत
अपने घरेलू बाजार में 2026 टोयोटा लैंड क्रूजर 300 की कीमत 2,252,500 जापानी येन (29.5) लाख है। वहीं डीजल इंजन जीआर स्पोर्ट वेरिएंट की कीमत 8,136,800 जापानी येन (47.7 लाख) है। यह पिछले मॉडल की तुलना में 73,500 से लेकर 85,700 तक महंगी है।

2025 टोयोटा लैंड क्रूजर एक्सटीयिर और इंटीरियर डिजाइन >

इंजन
टोयोटा की इस एसयूवी में 3.5-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V6 पेट्रोल इंजन और 3.3-लीटर V6 डीजल इंजन दिया गया है। इसी के साथ फुलटाइम 4WD और 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img