2027 Hyundai Creta Interior Spotted: नई हुंडई क्रेटा का इंटीरियर पहली बार टेस्टिंग के दौरान सामने आया है। इसकी तस्वीरों में नया स्टीयरिंग व्हील, बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और कई आधुनिक फीचर्स दिखाई दिए हैं।

2027 Hyundai Creta Interior and Features
नई हुंडई क्रेटा (2027 Hyundai Creta) के केबिन में मौजूदा मॉडल के मुकाबले कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। स्पाई तस्वीरों के अनुसार, इसमें 2-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील और बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले होगा। यह डिस्प्ले कंपनी के नए प्लीओस सिस्टम पर आधारित हो सकता है। इसके अलावा, ड्राइवर के लिए डैशबोर्ड में पतली डिजिटल स्क्रीन भी नजर आई है।
केबिन में डुअल-टोन कलर थीम रखी गई है। खास बात यह है कि गियर शिफ्टर को सेंटर कंसोल से हटाकर स्टीयरिंग के पास दिया जा सकता है। इससे आगे की सीटों के बीच ज्यादा जगह मिलेगी और सेंटर कंसोल का डिजाइन भी पहले से अलग होगा।
फीचर्स की बात करें तो आगे की दोनों सीटों में इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट की सुविधा दिखाई दी है। वहीं, आगे की पैसेंजर सीट में बॉस मोड भी मिल सकता है। इसकी मदद से पीछे बैठा यात्री आगे की सीट की पोजिशन को एडजस्ट कर सकेगा। पीछे के यात्रियों के लिए AC वेंट्स और कप होल्डर्स भी मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें- हीरो एक्सट्रीम 125R स्टील्थ एडिशन लॉन्च
Design and Platform
नई जनरेशन क्रेटा के बाहरी डिजाइन में भी बदलाव की उम्मीद है। स्पाई तस्वीरों में एसयूवी पहले से ज्यादा चौड़ी और चौकोर आकार वाली नजर आ रही है। इसका रूफलाइन पहले के मुकाबले ज्यादा सपाट हो सकता है। वहीं, सामने की तरफ नया रेक्टेंगुलर डिजाइन और स्प्लिट एलईडी लाइटिंग सेटअप मिलने की संभावना है।
नई क्रेटा को हुंडई के K3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है। यह वही प्लेटफॉर्म है जिसका इस्तेमाल किआ सेल्टोस में भी होता है। इसके अलावा, स्पाई तस्वीरों में फ्रंट रडार और कैमरा दिखाई दिए हैं। इनके आधार पर एसयूवी में लेवल-2 ADAS और 360-डिग्री कैमरा सिस्टम मिलने की उम्मीद है। पीछे की तरफ मल्टी-एलिमेंट एलईडी टेललाइट डिजाइन भी दिया जा सकता है।
इंजन की बात करें तो कंपनी मौजूदा पेट्रोल और डीजल विकल्पों को आगे जारी रख सकती है। इसके अलावा, भविष्य में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन भी शामिल होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर हुई महंगी, 48,000 रुपये तक बढ़े दाम