Site icon Motor Mative

नई कावासाकी निंजा 300 लॉन्च, वही दमदार ट्विन-सिलेंडर इंजन लेकिन नए लुक के साथ

2027 Kawasaki Ninja 300 sportbike launched in India with LED projector headlights

भारत में नई कावासाकी निंजा 300 (2027 Kawasaki Ninja 300) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। एंट्री-लेवल स्पोर्टबाइक की एक्स-शोरूम कीमत ₹3.34 लाख रखी गई है। कंपनी ने इसकी डिलीवरी जुलाई के अंत तक शुरू करने की पुष्टि की है। अगर आप फुल-फेयर्ड स्पोर्टबाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह नया मॉडल आपके लिए दिलचस्प विकल्प साबित हो सकता है।

2027 Kawasaki Ninja 300 New Design

अपडेटेड Kawasaki Ninja 300 का डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है। हालांकि, कंपनी ने इसमें कुछ छोटे लेकिन उपयोगी बदलाव किए हैं। बाइक में अब बड़ी फ्लोटिंग विंडस्क्रीन दी गई है, जो हाईवे पर बेहतर विंड प्रोटेक्शन देने में मदद करेगी। इसके अलावा, इसमें ड्यूल प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं। इससे रात के समय विजिबिलिटी बेहतर होने की उम्मीद है। कंपनी फिलहाल इस बाइक को केवल लाइम ग्रीन रंग में पेश कर रही है।

Engine Performance

अगर बात करें इंजन की, तो इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। बाइक में पहले वाला 296cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है। यह इंजन 38.4 BHP की पावर और 26.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिप क्लच के साथ जोड़ा गया है। यह सेटअप स्मूद गियर शिफ्ट और बेहतर कंट्रोल देने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- E20 पेट्रोल के विरोध में शुरू हुई E20 Janta Party, 100% पेट्रोल की मांग तेज

नई Ninja 300 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। यह सेटअप शहर और हाईवे दोनों जगह संतुलित राइडिंग अनुभव देने के लिए जाना जाता है। वहीं, बाइक में 17-इंच अलॉय व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं, जिससे ब्रेकिंग पर बेहतर भरोसा मिलता है।

Feature Updates

हालांकि इस बार मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन नए कॉस्मेटिक अपडेट बाइक को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। बड़ी विंडस्क्रीन और एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स इसकी प्रीमियम अपील को बढ़ाती हैं। जो ग्राहक दमदार ट्विन-सिलेंडर इंजन के साथ एंट्री-लेवल स्पोर्टबाइक चाहते हैं, उनके लिए यह मॉडल पहले की तरह एक मजबूत विकल्प बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- BMW X5 LWB और इलेक्ट्रिक iX5 से उठा पर्दा, 1000 KM तक की रेंज ने खींचा ध्यान

भारतीय बाजार में 2027 Kawasaki Ninja 300 का मुकाबला यामाहा R3, अप्रिलिया आरएस 457 और KTM RC 390 जैसी स्पोर्टबाइक्स से रहेगा। इन बाइक्स के बीच फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत के आधार पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है।

Exit mobile version