महिंद्रा थार फेसलिफ्ट 3-डोर वेरिएंट सितंबर 1 को लॉन्च हो सकती है। इसमें नए एक्सटीरियर डिज़ाइन, बड़ा टचस्क्रीन और कई नए फीचर्स शामिल होंगे। इंजन वही रहेंगे लेकिन डिजाइन में मिलेंगे नए अपडेट।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने साल 2020 में थार का नया अवतार लॉन्च किया था, जो भारतीय बाज़ार में बेहद सफल रहा है। इसके बाद कंपनी ने इसका 2WD वेरिएंट और हाल ही में 5-डोर Thar Roxx भी पेश किया। देशभर में थार की इतनी मांग है कि इसकी डिलीवरी के लिए 4 से 6 महीने तक का इंतज़ार करना पड़ रहा है।
नई 3-डोर थार फेसलिफ्ट
अब जब थार को लॉन्च हुए लगभग 5 साल हो गए हैं, तो महिंद्रा इसकी फेसलिफ्ट यानी मिड-लाइफ अपडेट पर काम कर रही है। इस अपडेटेड 3-डोर मॉडल की टेस्टिंग कई बार पब्लिक रोड्स पर देखी जा चुकी है। माना जा रहा है कि इसे 1 सितंबर 2025 को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
महिंद्रा थार फेसलिफ्ट 3-डोर: एक्सटीरियर डिज़ाइन
नई फेसलिफ्ट थार का डिज़ाइन काफी हद तक Thar Roxx जैसा हो सकता है। फ्रंट बंपर को नया रूप दिया गया है और फॉग लैम्प हाउसिंग में भी बदलाव किया गया है जिससे SUV को एक मॉडर्न लुक मिलेगा। साथ ही, ग्रिल में हल्के बदलाव और C-शेप LED लाइट्स भी देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा, नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी दिए जाएंगे जो इसे पुराने मॉडल से अलग बनाएंगे।
इंजन और चेसिस में बदलाव नहीं
मेकैनिकल तौर पर इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। यह SUV पहले की तरह ही लैडर फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनी होगी और इसमें वही इंजन विकल्प मिलेंगे – 1.5 लीटर डीजल, 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल।
केबिन में होंगे ये बड़े बदलाव
नई थार फेसलिफ्ट के इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा जो डैशबोर्ड पर प्रमुख रूप से नज़र आएगा। इसके अलावा गियर लीवर के आसपास का सेंटर कंसोल लेआउट भी बदला जाएगा और इसमें वायरलेस चार्जर का ऑप्शन मिल सकता है। नया स्टीयरिंग व्हील भी मिलेगा जो रिफ्रेश्ड डिज़ाइन के साथ आएगा। साथ ही, अब पावर विंडो बटन डोर पैनल्स पर होंगे, जो यूज़र फ्रेंडली होंगे।
महिंद्रा इस महीने के मध्य में चार नए कॉन्सेप्ट्स और एक नए प्लेटफॉर्म को पेश करने की तैयारी में है। साथ ही, अगली पीढ़ी की बोलेरो भी आने की संभावना है। XUV700 का फेसलिफ्ट भी टेस्टिंग के दौर में है जिसे 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- First Look at Nissan’s New SUV to Rival Creta – Design, Features & More