- अपकमिंग इलेक्ट्रिक ईवी एसयूवी
- टाटा, हुंडई और मारुति सुजुकी
- ऑटो एक्सपो में होंगी लॉन्च
Upcoming Electric SUVs In January 2025: जनवरी 2025 में हुंडई, टाटा और मारुति सुजुकी जैसी दिग्गज कार निर्माता घरेलू बाजार में कई धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs लॉन्च करने जा रही हैं।
SUVs Launching in January 2025: नए साल 2025 की शुरुआत होने में सिर्फ कुछ घंटे ही बचे हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग नया वाहन खरीदते हैं। अगर आप भी नए साल में कार खरीदने की सोच रहें है, तो भारतीय बाजार में जल्द एंट्री करने जा रही ये 3 इलेक्ट्रिक एसयवूी आपके के लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं। हम आपको इन एसयूवीस के बारें में जानकारी दे रहे हैं, जिनकी लॉन्च होने की पुष्टी हो चुकी है।

Tata Harrier EV
टाटा मोटर्स अपनी हैरियर SUV के EV वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी जोरों से कर रही है। 17 जनवरी से 22 जनवरी तक देश में होने वाले सबसे बड़े ऑटो इवेंट भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में टाटा हैरियर ईवी (Tata Harrier EV) को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हैरियर EV ग्राहकों को सिंगल और डुअल मोटर दोनों वेरिएंट ऑप्शन में उपलब्ध होगी।

Hyundai Creta EV
साल 2024 में नई जनरेशन हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) लॉन्च होने के बाद भारतीय ऑटो बाजार काफी गर्म हो गया। अब कोरियन कार निर्माता हुंडई क्रेटा के EV वेरिएंट को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की पूरी तैयारी में जुट चुकी है। K2 प्लेटफॉर्म के अपडेटेड वर्जन पर निर्मित इस SUV के ज्यादातर फीचर्स क्रेटा के स्टैंडर्ड पेट्रोल वेरिएंट से प्रेरित हैं। क्रेटा ईवी सिंगल चार्ज में 450 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने में सक्षम है।

Maruti Suzuki e Vitara
मारुति सुजुकी ई विटारा को नए साल 2025 के शुरुआत में लॉन्च किया जाना है। e Vitara को हुंडई क्रेटा EV और दूसरी मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी को टक्कर देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका उत्पादन गुजरात के वदोडरा सुजुकी प्लांट में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए किया जाएगा। कंपनी ई विटारा को जनवरी 2025 में होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 से अनवील करने वाली है। सिंगल चार्ज में सुजुकी की यह SUV 500 किलोमीटर की ज्यादा रेंज देने में सक्षम होगी।