Motor Mative

iPhone 17 Pro Max के दाम में मिलेंगी ये 5 शानदार मोटरसाइकिलें

iPhone 17 Pro Max की कीमत 2.30 लाख रुपये तक जाती है। इसी बजट में आप 5 दमदार मोटरसाइकिल खरीद सकते हैं जो न सिर्फ स्टाइल बल्कि एडवेंचर का भी मज़ा देती हैं।

Apple ने हाल ही में अपना iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च किया है जिसकी शुरुआती कीमत 82,900 रुपये से लेकर 2.29 लाख रुपये तक जाती है। टेक्नोलॉजी प्रेमियों के लिए यह फोन बेहद आकर्षक है, लेकिन अगर आप बाइक प्रेमी हैं तो इसी बजट में आपको बेहतरीन मोटरसाइकिल्स भी मिल सकती हैं। आइए जानते हैं वो 5 बाइक्स जिन्हें आप iPhone 17 Pro Max छोड़कर खरीद सकते हैं।

1. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 भारतीय राइडर्स की पहली पसंद है। इसका 349 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन 20.2 बीएचपी की पावर और 27 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी कीमत ₹1.97 लाख से शुरू होकर ₹2.35 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह बाइक न सिर्फ रेट्रो लुक बल्कि दमदार परफॉर्मेंस भी देती है।

2. यामाहा R15 V4

यामाहा R15 V4 युवाओं की चहेती स्पोर्ट्स बाइक है। इसमें 155 सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो 18 एचपी की पावर और 14.2 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कीमत ₹1.74 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। स्पोर्टी डिजाइन और एडवांस्ड फीचर्स इसे एंट्री-लेवल सुपरबाइक कैटेगरी में टॉप बनाते हैं।

3. कावासाकी KLX 230

ऑफ-रोडिंग का शौक रखने वालों के लिए Kawasaki KLX 230 एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें 233 सीसी का एयर-कूल्ड इंजन है जो 18.1 एचपी की पावर और 18.3 एनएम का टॉर्क देता है। कीमत ₹1.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। iPhone 17 Pro Max के बजट में आपको एक असली एडवेंचर मशीन मिल सकती है।

4. सुजुकी V-Strom SX

एडवेंचर टूरिंग का शौक रखने वालों के लिए Suzuki V-Strom SX शानदार विकल्प है। इसमें 249 सीसी का इंजन है जो 26 एचपी पावर और 22.2 एनएम का टॉर्क देता है। इसकी कीमत ₹2.16 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। लंबी यात्राओं और एडवेंचर ट्रिप्स के लिए यह बाइक सबसे बेहतर है।

5. बजाज पल्सर NS400Z

बजाज की नई पल्सर NS400Z पावर और परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए परफेक्ट बाइक है। इसका 373 सीसी इंजन अब 43 एचपी तक की पावर देता है। कीमत ₹1.92 लाख (एक्स-शोरूम) है। अगर आप फोन की बजाय स्पीड और पावर में निवेश करना चाहते हैं, तो यह बाइक सही विकल्प है।

यह भी पढ़ें- होंडा की पॉपुलर एडवेंचर बाइक में आई खामी, कंपनी ने किया रिकॉल

Exit mobile version