कावासाकी (Kawasaki) ने भारत में 2027 कावासाकी Z1100 को 12.79 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। बाइक में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले की तरह एक ही कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

2027 Kawasaki Z1100 Engine and Performance
कावासाकी Z1100 में 1,099cc का लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन-फोर इंजन दिया गया है। यही इंजन कावासाकी निंजा 1100SX में भी इस्तेमाल होता है। यह इंजन 136bhp की अधिकतम पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी दिया गया है। इससे राइडर को गियर बदलने में मदद मिलती है।
बाइक में एल्युमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। सस्पेंशन के लिए पूरी तरह एडजस्ट होने वाला शोवा USD फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक मिलता है। ब्रेकिंग के लिए आगे की तरफ दो 310mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 हाइपरशिफ्ट 4.26 लाख रुपये में लॉन्च हुई
Features and Price
फीचर्स की बात करें तो कावासाकी Z1100 में 5-इंच की TFT डिस्प्ले मिलती है। इसके साथ IMU आधारित ट्रैक्शन कंट्रोल के तीन लेवल और दो पावर मोड दिए गए हैं। बाइक में कॉर्नरिंग ABS और क्रूज कंट्रोल भी मिलता है।
इसके अलावा, इसमें क्विकशिफ्टर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। ब्लूटूथ के जरिए राइडर को टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल अलर्ट और मैसेज नोटिफिकेशन मिलते हैं।कलर ऑप्शन की बात करें तो बाइक पहले की तरह एबोनी/मेटैलिक कार्बन ग्रे रंग में उपलब्ध है। कंपनी ने नए मॉडल में कोई नया कलर या ग्राफिक्स अपडेट नहीं दिया है।
भारत में कावासाकी Z1100 की एक्स-शोरूम कीमत ₹12.79 लाख है। इसका मुकाबला होंडा CB1000 हॉर्नेट SP से होता है, जिसकी कीमत 13.29 लाख रुपये है। इस तरह कावासाकी Z1100 की कीमत अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी से कम है।
यह भी पढ़ें- हुंडई क्रेटा की बिक्री 15 लाख के पार, 2027 में नई जनरेशन की तैयारी

