HomeBlogहुंडई बेयोन में मिलेंगी 60:40 स्प्लिट सीट्स, आर्मरेस्ट और पावर ड्राइवर सीट

हुंडई बेयोन में मिलेंगी 60:40 स्प्लिट सीट्स, आर्मरेस्ट और पावर ड्राइवर सीट

Hyundai Bayon Interior Revealed: हुंडई बेयोन के इंटीरियर की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें इसकी रियर सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और कई अन्य फीचर्स दिखाई दिए हैं। यह एसयूवी 26 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है और इसकी संभावित कीमत 10 लाख से 15.50 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

Hyundai Bayon Interior and Features

हुंडई बेयोन (Hyundai Bayon) के केबिन में ब्लैक और व्हाइट डुअल-टोन थीम दी गई है। सामने आई तस्वीरों में रियर AC वेंट्स, पीछे बैठने वालों के लिए आर्मरेस्ट और 60:40 स्प्लिट फोल्डिंग रियर सीट्स दिखाई गई हैं। इसके अलावा, SUV में पैनोरमिक सनरूफ भी मिलेगी।

इसमें ड्राइवर सीट के लिए पावर एडजस्टमेंट फंक्शन भी दिखाई दिया है। सामने आया केबिन पैकेज इसके टॉप HX10 MT/CVT वेरिएंट में मिलने की उम्मीद है। हालांकि, बाकी वेरिएंट्स के फीचर्स की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

हुंडई बेयोन को कंपनी भारतीय बाजार में क्रेटा से नीचे पोजिशन करेगी। यह एसयूवी कंपनी की C-सेगमेंट रणनीति का हिस्सा है। हुंडई इस सेगमेंट में आने वाली नीरा एमपीवी (Neira MPV) के साथ भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस की कीमत ₹7,000 बढ़ी

Engine and Expected Price

हुंडई बेयोन में 1.5-लीटर MPi पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 113 bhp की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और CVT का विकल्प दिया जाएगा। कंपनी ने इस SUV की बुकिंग इसी महीने शुरू कर दी है।

हुंडई बेयोन की संभावित एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख से 15.50 लाख रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, होंडा एलिवेट, सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस, टाटा सिएरा और टाटा कर्व भी इसके संभावित प्रतिद्वंद्वियों में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- 24.70 km/kg माइलेज वाली महिंद्रा XUV 3XO CNG की बुकिंग शुरू

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें