Toyota Fortuner Legender Price Hike: टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर की कीमतों में 48,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ने अपने तीन डीजल वेरिएंट के दाम बढ़ाए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
Toyota Fortuner Legender Price Hike
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी कई गाड़ियों की कीमतों में बदलाव किया है। इसी कड़ी में फॉर्च्यूनर लेजेंडर (Fortuner Legender) भी महंगी हो गई है। हालांकि, कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।
इस बार सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 4×4 माइल्ड-हाइब्रिड डीजल AT डुअल-टोन वेरिएंट में हुई है। इसकी कीमत में 48,000 रुपये का इजाफा किया गया है। वहीं, 4×4 डीजल MT डुअल-टोन वेरिएंट अब 45,000 रुपये महंगा हो गया है। इसके अलावा, फॉर्च्यूनर लेजेंडर के शुरुआती 4×2 डीजल AT डुअल-टोन वेरिएंट की कीमत में 43,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। ये सभी बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- BMW F 450 GS स्पोर्ट भारत में लॉन्च
New Price and Variants
कीमतों में बदलाव के बाद टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर की एक्स-शोरूम कीमत अब 43.35 लाख से 48.77 लाख रुपये के बीच हो गई है। हालांकि, अलग-अलग वेरिएंट की नई कीमतों में अंतर है।
फॉर्च्यूनर लेजेंडर की कीमतों में यह बदलाव कंपनी की ओर से हाल ही में किए गए मूल्य संशोधन का हिस्सा है। इससे पहले टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की कीमतों में हुए बदलाव की जानकारी भी सामने आई थी।
यह भी पढ़ें- टोयोटा इनोवा क्रिस्टा लिमो एडिशन 19.95 लाख रुपये में लॉन्च

