HomeEVEV CarBYD Denza D9 भारत में लॉन्च, कीमत 90 लाख रुपये

BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, कीमत 90 लाख रुपये

BYD Denza D9 Launched: BYD ने अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक एमपीवी Denza D9 को भारतीय बाजार में 90 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक एमपीवी में 115kWh की बैटरी, 456bhp की पावर और एक बार चार्ज करने पर 730Km की दावा की गई रेंज मिलती है।

BYD Denza D9 Electric Luxury MPV

BYD Denza D9 Price and Booking

बीवाईडी (BYD) के लग्जरी ब्रांड डेंजा (Denza) ने भारत में D9 और Z9 GT के साथ अपनी शुरुआत की है। इनमें Denza D9 एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एमपीवी है, जिसका मुकाबला MG M9, टोयोटा वेलफायर, किआ कार्निवल, लेक्सस LM और मर्सिडीज-बेंज V-क्लास जैसी गाड़ियों से होगा। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 90 लाख रुपये रखी है।

इसकी बुकिंग आधिकारिक Denza डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है। ग्राहक 10 लाख रुपये की राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं। फिलहाल कंपनी छह भारतीय शहरों में अपने आधिकारिक डीलरशिप के जरिए D9 और Z9 GT की बिक्री करेगी। इनमें गुरुग्राम, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद शामिल हैं।

D9 को चार एक्सटीरियर कलर विकल्पों में पेश किया गया है। इनमें व्हेल सी ब्लू, कॉसमॉस ब्लैक, स्टारी नाइट ग्रे और आर्कटिक व्हाइट शामिल हैं। वहीं, इसके केबिन के लिए ब्राउन, बेज और ब्लैक थीम का विकल्प मिलेगा।

Denza D9 Luxury MPV

यह भी पढ़ें- हीरो एक्सट्रीम 125R स्टील्थ एडिशन लॉन्च

Battery, Range and Features

BYD Denza D9 में 115kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसे सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है। यह मोटर 456bhp की पावर और 365Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। कंपनी के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक एमपीवी NEDC साइकिल पर एक बार चार्ज करने पर 730Km तक चल सकती है।

फीचर्स की बात करें तो इसके केबिन में 15.6-इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन और 10.25-इंच का 3D इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीटें दी गई हैं, जिनमें 10-पॉइंट मसाज, 10-वे पावर एडजस्टमेंट, हीटिंग, वेंटिलेशन और मेमोरी फंक्शन शामिल हैं। इसके अलावा, दूसरी पंक्ति के लिए आर्मरेस्ट स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और मसाज सीटें भी दी गई हैं।

BYD Denza D9 MPV

यह भी पढ़ें- नई हुंडई क्रेटा का इंटीरियर हुआ स्पॉट

सफर को ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए इसमें कूलिंग और हीटिंग कंपार्टमेंट, एम्बिएंट लाइटिंग और 16-स्पीकर वाला म्यूजिक सिस्टम मिलता है। सुरक्षा के लिए ADAS, 360-डिग्री कैमरा और 9 एयरबैग दिए गए हैं।

एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें वर्टिकल क्रोम स्लैट्स वाली बड़ी फ्रंट ग्रिल और मेटियोर-प्रेरित हेडलैंप दिए गए हैं। इसके अलावा, 18-इंच के अलॉय व्हील, कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स, क्रोम विंडो लाइन और शार्क-फिन एंटीना इसका डिजाइन पूरा करते हैं।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें