HomeCar Newsमहिंद्रा XEV 9S को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में मिले 5 स्टार

महिंद्रा XEV 9S को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में मिले 5 स्टार

Mahindra XEV 9S Safety Rating: महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसूयवी XEV 9S ने भारत NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। जुलाई 2026 में हुए परीक्षण में इस एसूयवी ने एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन दोनों में अच्छे अंक हासिल किए।

Mahindra XEV 9S electric SUV achieves a 5-star safety rating

Mahindra XEV 9S Bharat NCAP Safety Rating

भारत NCAP ने Mahindra XEV 9S के दो वेरिएंट का परीक्षण किया था। इनमें पैक टू एबव का 6-सीटर और पैक थ्री एबव  का 7-सीटर वेरिएंट शामिल था। दोनों में 79kWh बैटरी लगी थी। खास बात यह है कि यह 5-स्टार रेटिंग केवल टेस्ट किए गए वेरिएंट तक सीमित नहीं है। इसका फायदा पैक वन एबव और पैक थ्री वेरिएंट को भी मिलेगा। वहीं, 59kWh, 70kWh और 79kWh बैटरी वाले सभी सीटिंग कॉन्फिगरेशन इस रेटिंग के दायरे में आते हैं।

एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में SUV ने 32 में से 31.15 अंक हासिल किए। फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे 16 में से 15.15 अंक मिले। जबकि साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में SUV ने पूरे 16 अंक हासिल किए। इसके अलावा, इसने साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट भी सफलतापूर्वक पास किया।

Mahindra XEV 9S Crash Test

Child Safety And Features

चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में Mahindra XEV 9S ने 49 में से 45 अंक हासिल किए। डायनामिक टेस्ट में इसे पूरे 24 अंक मिले। वहीं, चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम इंस्टॉलेशन टेस्ट में भी SUV ने 12 में से 12 अंक हासिल किए। हालांकि, व्हीकल असेसमेंट में इसे 13 में से 9 अंक मिले। क्रैश टेस्ट के दौरान एसूयवी का वजन 2,529 किलोग्राम था। इसमें 18 महीने और 3 साल के बच्चों के लिए रियर-फेसिंग चाइल्ड सीट लगाई गई थीं।

सेफ्टी के लिए सभी वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), साइड हेड कर्टेन एयरबैग और सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर स्टैंडर्ड हैं। ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए फ्रंट एयरबैग, बेल्ट प्रीटेंशनर और लोड लिमिटर भी दिए गए हैं।

इसके अलावा, दोनों फ्रंट सीटों पर साइड चेस्ट और पेल्विस एयरबैग मिलते हैं। पीछे की दोनों बाहरी सीटों पर ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटिंग पॉइंट दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर फ्रंट पैसेंजर एयरबैग को मैन्युअली बंद भी किया जा सकता है। हालांकि, ड्राइवर नी एयरबैग स्टैंडर्ड नहीं है और इसे ऑप्शनल रखा गया है।

यह भी पढ़ें- भारत में नई मिनी कूपर SE की बुकिंग शुरू

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें