HomeBlogVayve Eva: अब फैमिली के साथ मुफ्त में करिए सफर! जनवरी में...

Vayve Eva: अब फैमिली के साथ मुफ्त में करिए सफर! जनवरी में पेश होगी भारत की पहली सोलर कार, 5 मिनट के चार्ज में 50 km की रेंज

Vayve Eva Solar Car: पुणे बेस्ड कंपनी वायवे मोबिलिटी जनवरी में होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में देश की पहली सोलर इलेक्ट्रिक कार पेश करने जा रही है। सिगंल चार्ज में इसे 250 km की लंबी रेंज तक चलाया जा सकता है।

Vayve Eva: इलेक्ट्रिक कारों को चलाने के लिए बिजली की जरूरत होती है, जिसके लिए आपको प्रति यूनिट पैसे देने होते हैं। अब कार से सफर करने के लिए आपको ईंधन और बिजली पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पडे़गी। पुणे बेस्ट स्टार्टअप वायवे मोबिलिटी (Vayve Mobility) जनवरी में आयोजित होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में इंडिया की पहली सोलर कार वायवे ईवा (Vayve Eva) को अनवील करने जा रही है। आइए जानते हैं, विस्तार से…

Vayve Eva

Vayve Eva से 0.5 रुपये प्रति किलोमीटर का खर्च
साल 2023 में ऑटो एक्सपो में वायवे मोबिलिटी ने पहली बार अपनी सोलर कार Eva को शोकेश किया था। अगले महीने दिल्ली में होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में कंपनी इस सोलर कार को पेश करने जा रही है। कंपनी का दावा है कि इस कार से 0.5 रुपये प्रति किलोमीटर खर्च आएगा। वहीं इस कार से एक साल में 3000 किलोमीटर की मुफ्त यात्रा मिलती है।

Vayve Eva India’s first Solar Car

Vayve Eva रेंज
ईवा सोलर कार (Solar Car) को सिंगल चार्ज में 250 km की रेंज तक चलाया जा सकता है। महज 5 मिनट के चार्ज में यह 50 km की रेंज प्रदान करती है। जिन शहरों में ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या ज्यादा हैं, उन शहरों के लिए Vayve Eva एक बेहतर विकल्प हो सकता है। साथ ही मंहगे पेट्रोल और डीजल के खर्च से यह कार आपको निजात दिला सकती है।

Eva

Eva टॉप-स्पीड
अपकमिंग Vayve Eva सोलर की टॉप स्पीड 70 kmph है। ईवा 0-40 kmph की रफ्तार 5 मिनट में आसानी से पकड़ सकती है। स्टार्टअप कंपनी का कहना है कि, भारत के लोग रोजाना औसतन 35 किलोमीटर का सफर अकेले या अपने साथी के साथ करते हैं। Eva को इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

Eva इंटीरियर

Vayve Eva इंटीरियर और फीचर्स
विशाल केबिन वाली इस सोलर कार में शादनार इंटीरियर देखने को मिलेगा। कम कीमत में उपलब्ध यह कार कई आधुनिक फीचर्स से लैस होगी। स्टार्टअप के को-फांउडर और सीईओ निलेश बजाज की कहना है कि ईवा की उद्देशय शहरी कारों के लिए एक नई कैटिगरी बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img