Black Edition SUV: भारतीय बाजार में ग्राहाकें द्वारा कारों के ब्लैक एडिशन (Black Edition) को खूब पसंद किया जाता है। दिन का सयम हो या रात का ब्लैक एडिशन वाली कारों का लुक काफी एग्रेसिव और आकर्षक लगता है। जिसके चलते वाहन निर्माता अपने वाहनों को ब्लैक एडिशन के साथ अपडेट कर मार्केट में पेश करते है। अगर आप भी कम बजट में ब्लैक एडिशन वाली SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। आइए जानते हैं विस्तार से 15 लाख रुपये से भी कम कीमत वाली भारत की लोकप्रिय ब्लैक एडिशन एसयूवी के बारे में।
Top 5 Black Edition SUV list:

यह भी पढ़ें- लॉन्च से पहले स्पॉट हुई टाटा हैरियर ईवी, 500Km से अधिक की लंबी रेंज; ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस
Hyundai Creta Knight Edition
Black Edition वाली एसयूवी की सूची में सबसे पहले हुंडई क्रेटा नाइट एडिशन (Hyundai Creta Knight Edition) शामिल है। 24 वेरिएंट में पेश इस SUV के नाइट एडिशन ट्रिम की शुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.62 लाख रुपये है। वहीं इसके टॉप ट्रिम की कीमत 20.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। अपने शुरुआती समय से भारतीय ग्राहकों के बीच क्रेटा खूब पसंद किया गया, आज भी इसके चाहने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

MG Astor Blackstorm
MG Astor Blackstorm को कंपनी ने ब्लैक एंड रेड थीम के साथ पेश किया था। एस्टोर के ब्लैक एडिशन में ऑल-ब्लैक फिनिश बंपर, ब्रेक कैलीपर्स और ORVM पर ब्राइट रेड कलर की स्ट्रिप देखने को मिलती है। दो वेरिएंट में उपलब्ध एस्टोर की कीमत 13.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

यह भी पढ़ें- BMW 3 Series LWB भारत में लॉन्च, कीमत 62.60 लाख रुपये
Tata Nexon Dark Edition
देश की पापुलर एसयूवी में एक टाटा नेक्सन (Tata Nexon) का डार्क एडिशन पूरी तरह से Black Edition पर डिजाइन किया गया है। इसके केबिन में फुली ब्लैक डैशबोड, स्टीयरिंग व्हील,सेंटर कंसोल और सीट अपहोल्स्ट्री के साथ लाइट-आउट एस्थेटिक को बनाए रखा गया है। 13 वेरिएंट में उपलब्ध नेक्सन नाइट एडिशन की कीमत 11.7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर 15.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत तक जाती है।

Hyundai Venue Knight Edition
Black Edition SUV की लिस्ट में Hyundai Venue का Knight Edition शामिल है। ब्रांड ने इसमें ब्राइट रेड कैलीपर्स के साथ ऑल ब्लैक एस्थेटिक अपनाया है। इसी के साथ इसके व्हील और बंपर पर क्रोम फिनिश के साथ बूटलिड पर ‘नाइट एडिशन’ बैज दिया गया है। भारतीय बाजार में हुंडई वेन्यू नाइट एडिशन एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.34 लाख रुपये से शुरू होकर 13.57 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Hyundai Exter Knight Edition
बात जब Black Edition वाली सबसे किफायती एसयूवी की आती है, तो इसमें सबसे आगे Hyundai Exter Knight Edition का नाम सबसे पहले आता है। 9 वेरिएंट में पेश इस एसयूवी की कीमत 8.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से लेकर 10.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। एक्सटर के नाइट एडिशन में “नाइट एडिशन” बैजिंग के साथ एक्सटीयिर पर ब्लैक-आउट फिनिश और फ्रंट बंपर, ब्रेक कैपीपर्स पर रेड एक्सेंटिंग देखने को मिलती है।
यह भी पढ़ें- 630Km की लंबी रेंज… कई एडवांस फीचर से लोड धाकड़ डिजाइन वाली सेडान और हैचबैक कार से किआ ने हटाया पर्दा

