HomeBlog4X4 मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च हुई टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर

4X4 मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च हुई टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर

टोयोटा ने फॉर्च्यूनर लेजेंडर (Toyota Fortuner Legender) 4X4 एसयूवी को अब मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च कर दिया है। दमदार ऑफ-रोडर का यह वेरिएंट पर्ल व्हाइट एक्सटिरियर शेड के साथ ब्लैक रूफ सिंगल कलर ऑप्शन में उलब्ध है।

टोयोटा किर्लाेस्कर मोटर (TKM) ने भारत में फॉर्च्यूनर लेजेंडर (Toyota Fortuner Legender) 4X4 MT (मैनुअल ट्रांसमिशन) वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 46.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे पर्ल व्हाइट एक्सटीरियर शेड और ब्लैक रूफ के साथ डुअल-टोन फिनिश में पेश किया गया है। काफी लंबे समय से इस फुल साइज एसयूवी में 2.8-लीटर 4-सिलेंडर GD सीरीज डीजल इंजन का इस्तेमाल किया जा रहा है। आइए जानते है, इस भौकाली एसयूवी की खासियत।

यह भी पढ़ें- 261Km लंबी रेंज…125 Kmph की टॉप स्पीड के साथ Launch हुआ Ultraviolette इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल

Toyota Fortuner Legender Design

टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर में एग्रेसिव फ्रंट और रियर बंपर, पियानो-ब्लैक फ़िनिश वाला फ्रंट ग्रिल और शार्प डिजाइन देखने को मिलता है। इसके अलावा वाटरफॉल एलईडी लाइन गाइड सिग्नेचर के साथ स्प्लिट क्वाड-एलईडी हेडलैंप, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स और 18.इंच मशीन-कट अलॉय व्हील्स मौजूद हैं।

Interior and Features

फॉर्च्यूनर लेजेंडर के विशाल केेबिन को टू-टोन ब्लैक और मैरून थीम के साथ डिजाइन किया गया है। वहीं इंस्ट्रूमेंट पैनल, डोर ट्रिम्स और फुटवेल्स पर एम्बिएंट इल्यूमिनेशन एसयूवी की प्रीमियम अपील को बढ़ाता है। सबवूफर और एम्प्लीफायर के साथ 11-स्पीकर वाला JBL ऑडियो सिस्टम, ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए सक्शन-बेस्ड वेंटिलेशन सिस्टम शामिल हैं।

लेजेंडर 4X4 मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस वेरिएंट के लिए बुकिंग अब शुरू हो गई है। ग्राहक इसे टोयोटा डीलरशिप पर जाकर या टोयोटा भारत वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग करके अपना रिजर्वेशन करा सकते हैं।

Engine and Performance

इस दमदार एसयूवी में 2.8-लीटर 4-सिलेंडर GD सीरीज डीजल इंजन दिया गया है। जो 201 बीएचपी की पावर और 450 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम हैं। इस इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है, जो अब 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ भी उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- 20 मार्च से शुरू होगी Hero Xpulse 210 मोटरसाइकिल की बुकिंग, जानें कीमत और डिलेवरी की तारीख

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें