HomeBike NewsRoyal Enfield Classic 650 Twin भारत में 27 मार्च को होगी लॉन्च

Royal Enfield Classic 650 Twin भारत में 27 मार्च को होगी लॉन्च

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 ट्विन (Royal Enfield Classic 650 Twin) में क्लासिक 350 से काफी प्रेरणा ली गई है और इसे भारत में 27 मार्च को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

रॉयल एनफील्ड ने मिलान में EICMA शो में कई नई मोटरसाइकिलों और कॉन्सेप्ट बाइक्स को पेश किया था और उनमें से कई गोवा में मोटोवर्स 2024 में भी दिखाई गई थीं। इनमें से एक बेहतरीन मॉडल रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 ट्विन (Royal Enfield Classic 650 Twin) मॉडल था जिसे आधिकारिक तौर पर जनवरी में लॉन्च करने की घोषणा की गई थी, किन्हीं कारणों के चलते लॉन्च की तारीख को आगे बढ़ाना पड़ा। हाल ही में ब्रांड ने 27 मार्च, 2025 को इसके लॉन्च किए जाने की तारीख को सुनिश्चित कर दिया है।

Royal Enfield Classic 650 Twin

Royal Enfield Classic 650 Twin Design & Features

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 ट्विन में क्लासिक 350 से मजबूत डिज़ाइन संकेत मिलते हैं, जिसमें एक गोलाकार एलईडी हेडलैंप, एक प्रमुख फ्रंट मडगार्ड और एक टियरड्रॉप के आकार का फ्यूल टैंक है। ब्रांड के सिग्नेचर रेट्रो एस्थेटिक को बनाए रखते हुए, क्लासिक 650 में आधुनिक विवरणों के साथ विंटेज अपील का मिश्रण देखने को मिलता है। इसके अलावा शॉटगन 650 के साथ अपने चेसिस और ब्रेकिंग कंपोनेंट्स को साझा करते हुए, क्लासिक 650 में ट्रिपर नेविगेशन पॉड के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- टेस्टिंग के दौरान भारत में पहली बार स्पॉट हुई ट्राइबर फेसलिफ्ट MPV, जानें खूबियां

Price and Colour Options

ग्राहकों को इस धाकड़ मोटरसाइकिल को चार रंग विकल्पों में से चुनने का विकल्प होगा, जिसमें टील, वल्लम रेड, ब्रंटिंगथोरपे ब्लू और ब्लैक क्रोम शामिल है। भारतीय बाजार में इस दमदार मोटसाइकिल को 3.5 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

Design Elements

क्लासिक 650 को एलईडी लाइटिंग, एडजस्टेबल लीवर और डुअल-चौनल एबीएस के साथ और भी बेहतर बनाया गया है। अपनी रेट्रो अपील को बनाए रखते हुए, यह ट्यूब वाले टायरों के साथ 19-इंच के फ्रंट और 18-इंच के रियर स्पोक व्हील पर चलता है। सस्पेंशन सेटअप में 43mm शोवा (Showa) टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर शामिल हैं।

Engine & Performance

Royal Enfield Classic 650 Twin में 648cc का पैरेलल-ट्विन इंजन लगा है जो 7,250 आरपीएम पर 47 बीएचपी और 5,650 आरपीएम पर 52.3 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे स्लिपर-असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें- हीरो एक्सपल्स 210 और एक्सट्रीम 250R की बुकिंग भारत में आधिकारिक तौर पर शुरू

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें