क्या आप Volvo XC60 और BMW X3 में कंफ्यूज हैं? जानिए इन दोनों लग्ज़री SUVs के फीचर्स, कीमत, इंटीरियर, एक्सटीरियर डिज़ाइन और डायमेंशन की पूरी तुलना और तय करें आपके लिए कौन सी SUV है परफेक्ट।
भारतीय लग्ज़री SUV सेगमेंट में Volvo XC60 और BMW X3 दो प्रमुख नाम हैं। दोनों ही कारें अपने प्रीमियम फीचर्स, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार डिज़ाइन के लिए जानी जाती हैं। अगर आप 70 से 80 लाख रुपये के बजट में लग्ज़री SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो इन दोनों कारों की तुलना आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी।

Volvo XC60 vs BMW X3: इंजन और परफॉर्मेंस
Volvo XC60 में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड इंजन दिया गया है जो 250 hp की पावर और 360 Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) के साथ आती है। वहीं, BMW X3 में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 188 hp पावर और 350 Nm टॉर्क जनरेट करता है और AWD सिस्टम से लैस है।
पावर और टॉर्क के मामले में XC60 आगे है, जबकि X3 माइलेज में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।
एक्सटीरियर डिज़ाइन
डिज़ाइन के मामले में दोनों SUVs की अपनी अलग पहचान है। वोल्वो XC60 का स्कैंडिनेवियन डिज़ाइन साफ-सुथरा और एलीगेंट है। इसमें Thor’s Hammer LED हेडलैंप और 19-इंच एलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं। इसके अलावा बीएमडब्ल्यू X3 का डिज़ाइन ज्यादा स्पोर्टी और मस्कुलर है। इसकी सिग्नेचर Kidney Grille, एम स्पोर्ट बम्पर पैक और 19 से 21-इंच एलॉय व्हील्स इसे दमदार सड़क उपस्थिति देते हैं।
इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर में दोनों SUVs बेहतरीन लग्ज़री अनुभव देती हैं। वोल्वो XC60 में बोवर्स एंड विल्किंस प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, गूगल बिल्ट-इन इंटीग्रेशन (Google Maps, Assistant), और ADAS सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। जबकि BMW X3 में बीएमडब्ल्यू कर्वड डिस्प्ले (12.3” डिजिटल क्लस्टर और 14.9” टचस्क्रीन), हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग और BMW इंटेलिजेंट पर्सनल असिस्टेंट जैसे फीचर्स शामिल हैं। अगर आप एडवांस सेफ्टी फीचर्स चाहते हैं तो XC60 बेहतर विकल्प है, जबकि टेक-सेवी इंटीरियर के लिए X3 उपयुक्त है।

डायमेंशन और स्पेस
माप (Dimension) | Volvo XC60 | BMW X3 |
लंबाई (Length) | 4,712 mm | 4,753 mm |
चौड़ाई (Width) | 1,902 mm | 1,891 mm |
ऊंचाई (Height) | 1,650 mm | 1,678 mm |
व्हीलबेस (Wheelbase) | 2,865 mm | 2,864 mm |
लेगरूम (Rear) | 38 इंच | 36.3 इंच |
Volvo XC60 vs BMW X3: कीमत
कीमत के मामले में वोल्वो XC60 थोड़ी किफायती है। यह ₹70.75 से ₹71.90 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत में उपलब्ध है। दूसरी ओर, बीएमडब्ल्यू X3 की कीमत ₹75.80 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इस लिहाज से देखा जाए तो XC60 लगभग ₹5 लाख सस्ती है, जिससे यह ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी साबित होती है।
मुख्य अंतर
- Volvo XC60: ज्यादा पावर, बेहतर स्पेस, स्टैंडर्ड ADAS सेफ्टी फीचर्स और किफायती कीमत।
- BMW X3: स्पोर्टी ड्राइविंग अनुभव, ब्रांड वैल्यू और एडवांस इन्फोटेनमेंट सिस्टम।
अगर आप बेहतर सेफ्टी फीचर्स, ज्यादा स्पेस और कम कीमत में लग्ज़री SUV खरीदना चाहते हैं, तो Volvo XC60 आपके लिए सही विकल्प है। वहीं, अगर आप स्पोर्टी ड्राइविंग और BMW की ब्रांड वैल्यू को प्राथमिकता देते हैं, तो BMW X3 आपके लिए परफेक्ट है। दोनों ही SUVs अपने-अपने सेगमेंट में बेहतरीन हैं और यह चुनाव आपकी जरूरत और पसंद पर निर्भर करता है।
यह भी पढ़ें- जुलाई 2025 में हीरो मोटोकॉर्प की धुआंधार बिक्री, Vida ने बनाया नया रिकॉर्ड