HomeBlogलॉन्च से पहले डीलरशिप पर स्पॉट हुई महिंद्रा थार फेसलिफ्ट, जानें क्या...

लॉन्च से पहले डीलरशिप पर स्पॉट हुई महिंद्रा थार फेसलिफ्ट, जानें क्या है खास?

Mahindra Thar Facelift: महिंद्रा थार फेसलिफ्ट को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। जानें नई अपडेट्स, फीचर्स, इंजन विकल्प और डीलरशिप में देखी गई तस्वीरें।

महिंद्रा थार भारतीय बाजार की सबसे लोकप्रिय लाइफस्टाइल SUV में से एक है। अपनी दमदार ऑफ-रोडिंग क्षमताओं के कारण यह SUV हमेशा चर्चा में रहती है। हाल ही में थार का नया संस्करण, थार रॉक्स, लॉन्च हुआ था, जिसने नए फीचर्स के साथ इसे और आकर्षक बनाया। लेकिन पुराने थार के तीन-दरवाजे वाले वर्ज़न की बिक्री थोड़ी धीमी पड़ गई थी। अब कंपनी इस फेसलिफ्ट वर्जन (Mahindra Thar Facelift) के जरिए अपनी बिक्री को फिर से बढ़ाना चाहती है।

(फ़ोटो – इंस्टाग्राम/Shivuz_Garage_01_)

Mahindra Thar Facelift: एक्सटीरियर अपडेट्स

लॉन्च से पहले थार फेसलिफ्ट को डीलरशिप के यार्ड में देखा गया। तस्वीरों से हमें SUV के कई नए और अपडेटेड फीचर्स की जानकारी मिलती है। इस नए वर्ज़न में केबिन और एक्सटीरियर में बदलाव किए गए हैं, जो इसे और बेहतर बनाते हैं। थार फेसलिफ्ट का डिज़ाइन पहले जैसा ही है, यानी इसे पहचानने में आसानी होगी। इसमें पुराने वर्ज़न की ही अलॉय व्हील्स को बरकरार रखा गया है, लेकिन फिफ्थ अलॉय व्हील फिर से जोड़ा गया है। पीछे की ओर, अब इसमें रियर वाइपर और वॉशर के साथ डिफॉगर भी मिलेगा, जो बारिश और धुंध में मददगार साबित होगा।

इंटीरियर और फीचर्स

Thar Facelift के अंदर कई नई चीजें जोड़ी गई हैं, जिससे ड्राइविंग और सफर दोनों और आरामदायक हो गए हैं। इसमें नई स्टियरिंग व्हील लगी है और 10.2 इंच की फ्री-स्टैंडिंग स्क्रीन भी दी गई है, जो थार रॉक्स जैसी ही है। इसके अलावा, SUV में वायरलेस चार्जर, फ्रंट आर्मरेस्ट, पावर विंडो स्विच और सॉफ्ट-टच मैटीरियल्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही अब इसमें रिवर्स कैमरा भी मिलेगा, जो पीछे पार्किंग करते समय मदद करेगा और इसकी जगह भी थार रॉक्स जैसी है।

यह भी पढ़ें- 480 km की रेंज और एडवांस फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुई वोल्वो की सस्ती एसयूवी

पावरट्रेन की पूरी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि संभावना है कि इसमें 1.5-लीटर डीज़ल, 2.2-लीटर डीज़ल, और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन विकल्प मौजूद होंगे। साथ ही, RWD और 4WD दोनों ड्राइव विकल्प जारी रहेंगे।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img