HomeBlogमहिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो भारत में लॉन्च: जानें कीमत, फीचर्स और...

महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो भारत में लॉन्च: जानें कीमत, फीचर्स और नए बदलाव

महिंद्रा ने 2025 बोलेरो और बोलेरो नियो को भारत में लॉन्च किया है। नई SUVs की कीमत ₹7.99 लाख से शुरू होती है।

महिंद्रा ने अपनी सबसे लोकप्रिय SUVs बोलेरो (Mahindra Bolero) और बोलेरो नियो (Bolero Neo) का 2025 वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है। नई बोलेरो की शुरुआती कीमत ₹7.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि बोलेरो नियो की शुरुआती कीमत ₹8.49 लाख (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने लॉन्च के दौरान बताया कि अब तक बोलेरो सीरीज की 1.68 मिलियन यूनिट्स बिक चुकी हैं, जो इसके भारतीय ग्राहकों में जबरदस्त भरोसे और लोकप्रियता को दर्शाती है।

2025 महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो: एक्सटीरियर अपडेट

नई 2025 महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) और बोलेरो नियो (Bolero Neo) का डिज़ाइन अपनी पुरानी पहचान को बनाए रखते हुए अब और ज्यादा स्टाइलिश और आधुनिक हो गया है। बोलेरो में अब नई 5-स्लैट ग्रिल, फॉग लैंप्स, और नए डिज़ाइन वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने इसमें एक नया स्टेल्थ ब्लैक कलर जोड़ा है, जो इसे और भी आक्रामक लुक देता है। वहीं, बोलेरो नियो में भी बदलाव किए गए हैं जिनमें नई वर्टिकल-स्लैट ग्रिल, R16 अलॉय व्हील्स और नया जीन्स ब्लू कलर शामिल है। इन अपडेट्स के चलते दोनों SUVs का लुक अब ज्यादा फ्रेश और आकर्षक हो गया है।

2025 महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो: इंटीरियर अपडेट

2025 बोलेरो और बोलेरो नियो का केबिन अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक हो गया है। बोलेरो में लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, एयर फ्लो के लिए मेश डिज़ाइन वाली सीट्स, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स और 17.8 सेमी का इंफोटेनमेंट यूनिट दिया गया है। वहीं, बोलेरो नियो को और ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए इसमें भी लेदरेट अपहोल्स्ट्री और मेश डिज़ाइन सीट्स दी गई हैं। इसका टॉप-एंड वेरिएंट लूनर ग्रे थीम में आता है, जबकि लोअर वेरिएंट्स में मोचा ब्राउन थीम दी गई है। इसके अलावा नियो में नया रियर-व्यू कैमरा और बड़ा 22.9 सेमी का इंफोटेनमेंट यूनिट भी जोड़ा गया है, जो ड्राइविंग को और सुविधाजनक बनाता है।

यह भी पढ़ें- 2025 Mahindra Thar 3-डोर लॉन्च: कीमत ₹10 लाख से शुरू, जानिए क्या है नया?

नई महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो: वेरिएंट और कीमत

महिंद्रा ने 2025 बोलेरो और बोलेरो नियो में नए टॉप-एंड वेरिएंट्स शामिल किए हैं। बोलेरो में अब B8 वेरिएंट जोड़ा गया है, जबकि बोलेरो नियो में नया N11 वेरिएंट आया है। इनकी वेरिएंट-वार कीमतें इस प्रकार हैं:

मॉडलवेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम)
महिंद्रा बोलेरो 2025B4₹7.99 लाख
B6₹8.69 लाख
B6 (O)₹9.09 लाख
B8₹9.69 लाख
महिंद्रा बोलेरो नियो 2025N4₹8.49 लाख
N8₹9.29 लाख
N10₹9.79 लाख
N11₹9.99 लाख

नई महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो: इंजन और स्पेसिफिकेशन

नई 2025 महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो में इंजन के मामले में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बोलेरो में पहले जैसा ही 1.5 लीटर mHawk75 डीजल इंजन मिलता है, जो 75 बीएचपी की पावर और 210 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। यह SUV अपनी दमदार परफॉर्मेंस और भरोसेमंद इंजन के लिए जानी जाती है। वहीं, बोलेरो नियो में भी वही इंजन जारी रखा गया है, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस ज्यादा है। इसमें 1.5 लीटर mHawk डीजल इंजन दिया गया है, जो 100 बीएचपी की पावर और 260 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही बोलेरो नियो में ग्राहकों को मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों का विकल्प मिलता है, जिससे यह और भी ज्यादा प्रैक्टिकल हो जाती है।

यह भी पढ़ें- लॉन्च से पहले लीक हुआ नई जनरेशन Hyundai Venue का फ्रंट डिजाइन, 4 नवंबर को होगी लॉन्च

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img