Mahindra Scorpio N Facelift को भारत में लॉन्च से पहले टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसमें मिल सकते हैं नए इंटीरियर फीचर्स, बड़ा टचस्क्रीन, ADAS, और नया ऑडियो सिस्टम।
महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी पॉपुलर SUV स्कॉर्पियो एन (Scorpio N) का फेसलिफ्ट वर्जन तैयार कर रही है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन हाल ही में इस SUV का कैमुफ्लाज यूनिट टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा गया है। यह साफ दिखाता है कि कंपनी जल्द ही इसके नए अवतार को मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है। स्कॉर्पियो एन पहले से ही सेल्स चार्ट में मजबूत प्रदर्शन कर रही है, और फेसलिफ्ट आने के बाद इसके नंबर और बढ़ सकते हैं।

Mahindra Scorpio N Facelift: डिजाइन में क्या होगा नया?
स्पाई तस्वीरों से यह साफ पता चलता है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट (Mahindra Scorpio N Facelift) का रियर डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है। हालांकि गाड़ी को पूरी तरह कैमुफ्लाज से ढका गया था, इसलिए डिज़ाइन में किए गए असली बदलाव साफ नजर नहीं आए। माना जा रहा है कि कंपनी ने ज़्यादातर अपडेट्स SUV के फ्रंट सेक्शन में किए हैं। इसमें नई ग्रिल डिज़ाइन, स्पोर्टी बंपर, अपडेटेड हेडलाइट्स और नए एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट शामिल हो सकते हैं। इन सभी सुधारों के साथ स्कॉर्पियो एन का फ्रंट लुक और भी आक्रामक, मॉडर्न और प्रीमियम दिखाई देगा, जो इसे मौजूदा मॉडल से ज्यादा आकर्षक बनाएगा।
Mahindra Scorpio N Facelift: इंटीरियर और फीचर्स में होंगे अपग्रेड
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट के इंटीरियर में कई नए अपडेट मिल सकते हैं। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है, जिससे ड्राइविंग का अनुभव और बेहतर होगा। कंपनी इसमें पैनोरमिक सनरूफ भी दे सकती है, जिससे केबिन ज्यादा खुला और प्रीमियम लगेगा। इसके अलावा, अब महिंद्रा सोनी की जगह हरमन कार्डन साउंड सिस्टम दे सकती है। इन सभी अपग्रेड्स से स्कॉर्पियो एन का इंटीरियर पहले से ज्यादा मॉडर्न और कम्फर्टेबल बनेगा।
यह भी पढ़ें- ADAS फीचर से लैस भारत में उपलब्ध टू-व्हीलर्स; देती हैं कार जैसी सेफ्टी
स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में सेफ्टी को और मजबूत बनाने के लिए कंपनी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) फीचर्स को ज्यादा वेरिएंट्स में शामिल कर सकती है। फिलहाल यह फीचर केवल Z8L टॉप मॉडल तक सीमित है, लेकिन फेसलिफ्ट वर्जन में इसे मिड-वेरिएंट्स में भी उपलब्ध कराया जा सकता है। इससे न केवल ड्राइविंग सेफ्टी बढ़ेगी बल्कि यात्रियों को भी एक ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट ड्राइविंग अनुभव मिलेगा।
इंजन और परफॉर्मेंस
Mahindra Scorpio N Facelift के इंजन और परफॉर्मेंस में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें पहले की तरह ही दो पावरफुल इंजन ऑप्शन मिलेंगे, एक 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, जो 200 बीएचपी की पावर और 370 एनएम का टॉर्क देता है, और दूसरा 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन, जो 172 बीएचपी पावर और 370 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजनों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलेंगे, साथ ही 4WD वर्जन भी पहले की तरह उपलब्ध रहेगा। इससे एसयूवी की ऑफ-रोड क्षमता और परफॉर्मेंस दोनों ही बरकरार रहेंगे।
यह भी पढ़ें- Tata Nexon को मिला ADAS अपडेट, साथ में लॉन्च हुआ Red Dark Edition


