Nissan जल्द भारत में अपनी नई 7-सीटर MPV लॉन्च करने जा रही है, जो रेनॉल्ट ट्राइबर पर आधारित होगी। इसमें 1.0 लीटर इंजन, 7 सीटें और शानदार फीचर्स मिलेंगे।
Nissan ने करीब 5 साल बाद भारत में अपनी नई कार की टेस्टिंग शुरू कर दी है। यह कंपनी की अगली बड़ी लॉन्च होने वाली 7-सीटर एमपीवी (MPV) होगी, जिसे बजट-फ्रेंडली परिवारों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। हाल ही में इस नई निसान एमपीवी को भारतीय सड़कों पर पहली बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।

रेनॉल्ट ट्राइबर पर आधारित होगी नई Nissan MPV
मिली जानकारी के अनुसार, यह निसान की नई एमपीवी दरअसल रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) का रीबैज्ड वर्जन होगी। स्पाय तस्वीरों से साफ है कि इसका बॉडी शेप, हेडलैंप डिजाइन और साइड प्रोफाइल काफी हद तक ट्राइबर जैसा ही है। हालांकि, निसान ने इसे अलग पहचान देने के लिए नई ग्रिल, अलग बंपर डिजाइन और खास व्हील डिज़ाइन दिए हैं।

कार में हेक्सागोनल ग्रिल, SUV-स्टाइल व्हील आर्च क्लैडिंग, और कर्वी साइड मिरर देखने को मिले हैं। इसके अलावा छोटे 14-इंच व्हील्स, नए फ्रंट बंपर डिजाइन, और एलईडी हेडलैंप्स व टेल लैंप ग्राफिक्स भी दिए जा सकते हैं। रियर लुक को भी कंपनी अलग डिजाइन के साथ पेश करेगी ताकि यह रेनॉल्ट ट्राइबर से अलग दिखे।
इंटीरियर और स्पेस
नई Nissan MPV का केबिन डिजाइन ट्राइबर जैसा होगा, लेकिन इसमें कुछ कलर स्कीम, सीट अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड फिनिश में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें 7 सीटें दी जाएंगी, जिसमें तीसरी पंक्ति की सीटें हटाई जा सकेंगी ताकि ज्यादा बूट स्पेस मिल सके। दूसरी पंक्ति में स्लाइडिंग, रिक्लाइनिंग और फोल्ड-टंबल सीट फंक्शन होंगे जो स्पेस और कम्फर्ट दोनों बढ़ाएंगे।
फीचर्स की भरमार
नई Nissan MPV में कई बढ़िया और जरूरी फीचर्स मिलने वाले हैं। इसमेंएलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, डीआरएल, और एलईडी फॉग लैंप्स जैसे मॉडर्न लाइटिंग फीचर होंगे, जिससे रात में ड्राइव करना आसान रहेगा। कार में ऑटो-फोल्डिंग साइड मिरर, ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, और 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जो ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करेगा। साथ ही इसमें वायरलेस मोबाइल चार्जिंग और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर भी होंगे जो ड्राइविंग को आरामदायक बनाएंगे। सुरक्षा के लिए कंपनी ने इसमें छह एयरबैग्स, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), हिल-स्टार्ट असिस्ट (HSA), फ्रंट पार्किंग सेंसर, और रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए हैं, ताकि हर सफर सुरक्षित और सुविधाजनक रहे।
इंजन और परफॉर्मेंस
इसमें 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 71 एचपी की पावर और 96 एनएम टॉर्क जनरेट करेगा। ट्रांसमिशन के लिए कंपनी 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स दोनों विकल्प दे सकती है। यह इंजन अपनी स्मूद ड्राइव और बेहतर माइलेज के लिए जाना जाता है।
यह भी पढ़ें- त्योहारों में टाटा मोटर्स की धूम, 1 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीं, 33% की जबरदस्त बढ़त
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nissan इस MPV को फरवरी 2026 में लॉन्च कर सकती है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹5.75 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। यह मॉडल कंपनी की पुरानी डैटसन गो+ एमपीवी की जगह लेगा और भारतीय बाजार में मारुति एर्टिगा और रेनॉल्ट ट्राइबर जैसी कारों से मुकाबला करेगा।


