Royal Enfield ने EICMA 2025 शो में अपनी 125वीं सालगिरह के मौके पर बुलेट 650 और फ्लाइंग फ्ली स्क्रैम जैसे नए मॉडल पेश किए।
Royal Enfield ने इटली के मिलान में चल रहे EICMA 2025 मोटरसाइकिल शो में अपनी 125वीं सालगिरह के मौके पर कई नए मॉडल पेश किए। कंपनी ने इस ऐतिहासिक पल को बेहद खास बनाया और एक साथ कई नई बाइक्स का अनावरण किया। इन बाइक्स में शामिल हैं, नई बुलेट 650, फ्लाइंग फ्ली स्क्रैम्बलर इलेक्ट्रिक, हिमालयन माना ब्लैक, और क्लासिक 650 125वीं एनिवर्सरी एडिशन। रॉयल एनफील्ड ने अपने 125 सालों की मोटरसाइकिलिंग हेरिटेज को ‘मॉडर्न क्लासिक’ अंदाज में सेलिब्रेट किया।

- 1 रॉयल एनफील्ड हिमालयन माना ब्लैक एडिशन (Royal Enfield Himalayan Mana Black Edition)
- 2 शॉटगन 650 x रफ क्राफ्ट्स ड्रॉप (Royal Enfield Shotgun 650 x Rough Crafts Drop)
- 3 बुलेट 650 (Royal Enfield Bullet 650)
- 4 क्लासिक 650 एनिवर्सरी एडिशन (Classic 650 125th Anniversary Edition)
- 5 फ्लाइंग फ्ली स्क्रैम्बलर (Flying Flea FF.S6)
रॉयल एनफील्ड हिमालयन माना ब्लैक एडिशन (Royal Enfield Himalayan Mana Black Edition)
रॉयल एनफील्ड की मशहूर एडवेंचर बाइक हिमालयन को EICMA 2025 में एक नया रूप मिला है, माना ब्लैक एडिशन। यह एडिशन भारत के प्रसिद्ध माना पास (दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़कों में से एक) से प्रेरित है। इसमें मैट ब्लैक फिनिश, रैली-स्पेक हैंडगार्ड्स, रिफोर्स्ड मडगार्ड, रैली सीट, और नई ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स दिए गए हैं। इस बाइक का लुक एकदम ‘स्टील्थ वॉरियर’ जैसा है, जो एडवेंचर राइडर्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

शॉटगन 650 x रफ क्राफ्ट्स ड्रॉप (Royal Enfield Shotgun 650 x Rough Crafts Drop)
रॉयल एनफील्ड ने मशहूर कस्टम बिल्डर रफ क्राफ्ट्स (Rough Crafts) के साथ मिलकर एक खास लिमिटेड एडिशन बाइक शॉटगन 650 x रफ क्राफ्ट्स ड्रॉप पेश की है। यह बाइक “कैलिबर रॉयल” डिजाइन पर आधारित है और इसमें ग्लॉस व मैट ब्लैक फिनिश के साथ गोल्ड लीफ स्ट्राइप्स दी गई हैं। इसमें हैंड-कास्ट ब्रास टैंक बैज, क्विल्टेड लेदर सीट, गोल्ड फोर्क ट्यूब्स, कॉन्ट्रास्ट-कट अलॉय व्हील्स और बार-एंड मिरर जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इस खास एडिशन की सिर्फ 100 यूनिट्स बनाई जाएंगी, जो भारत, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और एशिया-प्रशांत बाजारों में सीमित संख्या में उपलब्ध होंगी। हर बाइक के साथ रफ क्राफ्ट्स द्वारा साइन किया गया एक्सक्लूसिव आर्ट प्रिंट भी मिलेगा। इसकी खरीद प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी कंपनी जल्द ही जारी करेगी।

बुलेट 650 (Royal Enfield Bullet 650)
1932 में पहली बार लॉन्च हुई बुलेट हमेशा से ही अपनी मजबूती और क्लासिक डिजाइन के लिए जानी जाती है। रॉयल एनफील्ड ने अपनी आइकॉनिक बुलेट को एक बार फिर नए अवतार में पेश किया है। नई बुलेट 650 (Bullet 650) में वही क्लासिक डिजाइन, नसेल हेडलैंप और अप राइट स्टांस बरकरार है, लेकिन अब इसमें कंपनी का दमदार 647 सीसी पैरेलल-ट्विन इंजन लगाया गया है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच के साथ आता है।

क्लासिक 650 एनिवर्सरी एडिशन (Classic 650 125th Anniversary Edition)
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 स्पेशल एडिशन कंपनी के 125 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए पेश की गई बाइक है। इसमें डिज़ाइन में कुछ छोटे लेकिन खूबसूरत बदलाव किए गए हैं, जबकि इसका इंजन और बाकी मैकेनिकल पार्ट्स पहले जैसे ही हैं। इस बाइक में क्लासिक लाल रंग के साथ सुनहरे रंग का 125 साल का लोगो दिया गया है। इसका टियरड्रॉप शेप फ्यूल टैंक खास ‘हाइपरशिफ्ट पेंट फिनिश’ में तैयार किया गया है, जो रोशनी के हिसाब से लाल और सुनहरे रंग के बीच बदलता नजर आता है, जिससे यह बाइक और भी आकर्षक लगती है।

फ्लाइंग फ्ली स्क्रैम्बलर (Flying Flea FF.S6)
रॉयल एनफील्ड की अर्बन मोबिलिटी ब्रांड फ्लाइंग फ्ली (Flying Flea) ने अपनी नई FF.S6 स्क्रैम्बलर-स्टाइल इलेक्ट्रिक बाइक पेश की है। यह बाइक आधुनिक डिजाइन और नई सोच के साथ बनाई गई है, जो शहर और ऑफ-रोड दोनों तरह की राइड के लिए उपयुक्त है। इसमें यूएसडी फ्रंट फोर्क्स, 19 इंच फ्रंट और 18 इंच रियर व्हील्स, चेन ड्राइव और पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इसका नाम और स्टाइल उस द्वितीय विश्व युद्ध की फ्लाइंग फ्ली बाइक से प्रेरित है, जिसे तब एयरड्रॉप किया जाता था। नई FF.S6 उसी ऐतिहासिक स्पिरिट को आधुनिक EV तकनीक के साथ जोड़ती है।
यह भी पढ़ें- नई हुंडई वेन्यू लॉन्च: मिलेंगे 65 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स और 20 kmpl तक माइलेज

