नई Kawasaki Ninja ZX-10R को EICMA 2025 में पेश किया गया है। अब इसमें बेहतर एयरोडायनामिक्स, नया टीएफटी डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस मिलती है।
कावासाकी ने अपनी सुपरस्पोर्ट बाइक कावासाकी निंजा ZX-10R (Kawasaki Ninja ZX-10R) का नया 2026 मॉडल EICMA 2025 मोटर शो (इटली) में पेश कर दिया है। नई ZX-10R को पहले से ज्यादा एयरोडायनामिक डिजाइन, अपडेटेड टेक्नोलॉजी और राइडर-कम्फर्ट के साथ उतारा गया है। इसका डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों को रिफ्रेश किया गया है ताकि यह ट्रैक और रोड दोनों जगह शानदार परफॉर्म करे।
डिजाइन और एयरोडायनामिक अपडेट्स
कावासाकी ने ZX-10R के बॉडीवर्क में बड़े बदलाव किए हैं। नई एयरो विंगलेट्स अब 25% ज्यादा डाउनफोर्स पैदा करती हैं, जिससे कॉर्नरिंग के समय बाइक ज्यादा स्टेबल रहती है। साथ ही, फ्रेम जियोमेट्री में सुधार और शोवा BFF व BFRC लाइट सस्पेंशन में नए सेटअप दिए गए हैं ताकि राइड क्वालिटी और ट्रैक कंट्रोल बेहतर हो सके। अब इसमें पहले केवल RR वेरिएंट में मिलने वाला ओहलिन्स स्टीयरिंग डैम्पर भी स्टैंडर्ड दिया गया है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
नई Kawasaki Ninja ZX-10R में अब एक आधुनिक 5-इंच टीएफटी कलर डिस्प्ले दिया गया है, जो वॉइस कमांड, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। राइडर इसे राइडोलॉजी ऐप से जोड़कर बाइक की जानकारी, कॉल, नोटिफिकेशन और राइडिंग मोड्स को आसानी से कंट्रोल कर सकता है। इसके साथ ही बाइक में मल्टीपल राइडिंग मोड्स, डुअल-चैनल एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल और इंजन ब्रेक कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं जो राइडिंग अनुभव को और सुरक्षित और मजेदार बनाते हैं।
यह भी पढ़ें- नई हुंडई वेन्यू लॉन्च: मिलेंगे 65 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स और 20 kmpl तक माइलेज
ब्रेकिंग सिस्टम में सामने की ओर ब्रे़म्बो एम50 कैलिपर्स, 330 मिमी डिस्क ब्रेक और रेडियल मास्टर सिलेंडर दिए गए हैं। टायर्स के लिए अब कंपनी ब्रिजस्टोन बैटलैक्स आरएस12 का इस्तेमाल कर रही है, जो हाई-स्पीड ग्रिप और प्रिसिशन हैंडलिंग के लिए जाने जाते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Kawasaki Ninja ZX-10R में वही भरोसेमंद 998 सीसी इनलाइन-फोर सिलेंडर इंजन दिया गया है जो अब यूरो 5+ एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है। यह इंजन 13,000 आरपीएम पर 193 एचपी और 11,400 आरपीएम पर 112 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इंजन में अब ड्यूल O2 सेंसर जोड़े गए हैं जिससे बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और क्लीन परफॉर्मेंस मिलती है।
यह भी पढ़ें- 125 साल पूरे होने पर Royal Enfield का बड़ा धमाका, EICMA 2025 में लॉन्च की कई नई बाइक्स

