HomeBike NewsEICMA 2025 में Ducati हाइपरमोटार्ड V2 का धमाकेदार डेब्यू, पहले से 13...

EICMA 2025 में Ducati हाइपरमोटार्ड V2 का धमाकेदार डेब्यू, पहले से 13 किलो हल्की और ज्यादा पावरफुल

EICMA 2025 में डुकाटी ने अपनी नई हाइपरमोटार्ड V2 और V2 SP को पेश किया है। इसमें 890 सीसी इंजन, हल्का बॉडी डिजाइन, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स और नया 5-इंच टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है।

डुकाटी (Ducati) ने EICMA 2025 में अपनी मशहूर सुपरमोटार्ड सीरीज़ की नई जनरेशन हाइपरमोटार्ड V2 (Hypermotard V2) और V2 SP सुपर बाइक्स से पर्दा उठाया है। यह बाइक मॉडल के 20 साल पूरे होने के मौके पर पेश की गई है। नई हाइपरमोटार्ड अब ज्यादा पावरफुल इंजन, एडवांस टेक्नोलॉजी और हल्के डिजाइन के साथ आती है, जो इसे पहले से कहीं ज्यादा परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड बनाती है। जानिए इसके इंजन, फीचर्स और डिजाइन से जुड़ी सभी डिटेल्स।

डिजाइन और कलर ऑप्शंस

नई Ducati Hypermotard V2 में एलईडी हेडलाइट और नया एयरोडायनेमिक टेल सेक्शन दिया गया है, जो स्ट्रीटफाइटर V4 से प्रेरित है। बाइक का डुकाटी रेड कलर बेहद आकर्षक है, जबकि एसपी वेरिएंट में व्हाइट लिवरी और ’20’ ग्राफिक दिया गया है, जो इसके 20 साल पूरे होने का प्रतीक है।

टेक्नोलॉजी और फीचर्स

हाइपरमोटार्ड V2 में अब 6-एक्सिस आईएमयू सिस्टम दिया गया है जो कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, और इंजन ब्रेक कंट्रोल जैसी फीचर्स को मैनेज करता है। एसपी वेरिएंट में अतिरिक्त रूप से पिट-लेन लिमिटर फीचर दिया गया है। बाइक में कुल चार राइडिंग मोड्स, रेस, स्पोर्ट, रोड और वेट दिए गए हैं। सभी इंफॉर्मेशन एक नए 5-इंच टीएफटी डिस्प्ले पर दिखती है, जो ज्यादा ब्राइट और यूजर-फ्रेंडली है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

स्टैंडर्ड मॉडल में 46 मिमी कायाबा यूएसडी फ्रंट फोर्क और मोनोशॉक रियर ससपेंशन दिया गया है, जबकि एसपी वेरिएंट में 48 मिमी फुली एडजस्टेबल ओहलिन्स यूनिट्स मिलते हैं। ब्रेकिंग के लिए ब्रेम्बो M4.32 कैलिपर्स (स्टैंडर्ड) और ब्रेम्बो M50 कैलिपर्स (SP) के साथ 320 मिमी डिस्क दी गई हैं। दोनों मॉडलों में 17-इंच व्हील्स हैं, जहां एसपी वेरिएंट में फोर्ज्ड एल्युमीनियम रिम्स और पिरेली डियाब्लो रोसो IV कोर्सा टायर का इस्तेमाल हुआ है।

यह भी पढ़ें- EICMA 2025 में छाई Kawasaki Ninja ZX-10R, जबरदस्त लुक्स और स्मार्ट फीचर्स के साथ हुई पेश

नई हाइपरमोटार्ड V2 को मोनोकॉक चेसिस पर बनाया गया है, जबकि ट्रेलिस सबफ्रेम को बरकरार रखा गया है। पहली बार इस मॉडल में डबल-साइडेड स्विंगआर्म दिया गया है। कंपनी ने हल्के मटीरियल्स का इस्तेमाल करके बाइक का वज़न 13 किलोग्राम तक घटाया है, जबकि एसपी (SP) वेरिएंट 16 किलोग्राम हल्का है। सीट हाइट 880 मिमी रखी गई है और जरूरत पड़ने पर 30 मिमी कम करने का ऑप्शनल लोअर किट भी मिलेगा।

इंजन और परफॉर्मेंस

नई Ducati Hypermotard V2 में वही 890 सीसी, 90-डिग्री वी-ट्विन इंजन दिया गया है जो मॉन्स्टर V2 और पैनिगेल V2 में मिलता है। यह इंजन 10,750 आरपीएम पर 120 एचपी और 8,250 आरपीएम पर 94 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक, 3,000 आरपीएम से ही इंजन 70% टॉर्क देने लगता है, जिससे बाइक लो-एंड पर भी दमदार परफॉर्मेंस देती है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर मिलता है और वाल्व क्लियरेंस अंतराल को बढ़ाकर 15,000 किमी किया गया है।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें