HomeBlogMaruti Suzuki ने पार किया 3 करोड़ बिक्री का आंकड़ा, Alto बनी...

Maruti Suzuki ने पार किया 3 करोड़ बिक्री का आंकड़ा, Alto बनी भारत की नंबर 1 कार

Maruti Suzuki 3 crore sales: मारुति सुजुकी ने भारत में 42 साल में 3 करोड़ कारों की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है। ऑल्टो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी, जबकि वैगन आर और स्विफ्ट ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया।

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने देश में 3 करोड़ कारों की घरेलू बिक्री पूरी कर ली है। यह उपलब्धि मारुति सुजुकी ने सिर्फ 42 सालों में हासिल की है, जो भारतीय ऑटोमोबाइल इतिहास में अब तक किसी भी कंपनी के लिए एक रिकॉर्ड है। मारुति सुजुकी ने 14 दिसंबर 1983 को अपनी पहली कार मारुति 800 की डिलीवरी दी थी, और तब से लेकर अब तक मारुति सुजुकी ने भारतीय सड़कों पर अपने 3 करोड़ वाहनों की उपस्थिति दर्ज कराई है।

Maruti Suzuki 3 crore sales: 42 साल की सफलता की यात्रा

मारुति सुजुकी की सफलता की कहानी काफी प्रेरणादायक रही है। कंपनी को अपनी पहली 1 करोड़ कारों की बिक्री पूरी करने में करीब 28 साल 2 महीने का लंबा समय लगा। इसके बाद ग्राहकों का भरोसा और भी बढ़ा, जिससे कंपनी ने अगला 1 करोड़ कारों का आंकड़ा सिर्फ 7 साल 5 महीने में ही पार कर लिया। वहीं, 3 करोड़ बिक्री का रिकॉर्ड हासिल करने में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) को केवल 6 साल 4 महीने लगे। यह साफ दिखाता है कि समय के साथ मारुति सुजुकी की कारों की लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई और लोगों का विश्वास कंपनी पर और भी मजबूत हुआ।

Alto बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

मारुति सुजुकी की ऑल्टो (Alto) ने कंपनी की सबसे सफल कार का दर्जा हासिल किया है। अब तक 47 लाख से ज्यादा ऑल्टो यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। इसके बाद वैगन आर (Wagon R) 34 लाख+ यूनिट्स और स्विफ्ट (Swift) 32 लाख+ यूनिट्स भी कंपनी की टॉप-सेलिंग कारों में शामिल हैं। वहीं एसयूवी सेगमेंट में ब्रेज़ा और फ्रोंक्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया है और ये दोनों मॉडल्स टॉप 10 में शामिल हैं।

Maruti Suzuki के पोर्टफोलियो में 19 मॉडल्स

आज मारुति सुजुकी भारत में 19 मॉडल्स की रेंज बेचती है, जिनमें 170 से ज्यादा वेरिएंट्स शामिल हैं।
इनमें पेट्रोल, सीएनजी और हाइब्रिड जैसे अलग-अलग पावरट्रेन और ट्रांसमिशन ऑप्शंस मिलते हैं। कंपनी लगातार अपने उत्पादों को भारतीय बाजार के हिसाब से बेहतर और अधिक किफायती बनाने पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- Tata Sierra का नया इंटीरियर टीजर जारी, पहली बार दिखा तीन स्क्रीन वाला लग्जरी केबिन

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हिशाशी ताकेउची ने कहा, “जब मैं भारत के कोने-कोने के ग्राहकों को देखता हूं, तो यह सोचकर गर्व होता है कि 3 करोड़ ग्राहकों ने मारुति सुजुकी पर भरोसा जताया। यह हमें विनम्रता और कृतज्ञता से भर देता है। लेकिन भारत में अभी भी हर 1000 लोगों पर केवल 33 वाहन हैं, इसलिए हमारा सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। हम आने वाले समय में और भी ज्यादा लोगों तक मोबिलिटी की खुशी पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।”

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img