HomeBlog2026 Toyota Hilux: अब इलेक्ट्रिक अवतार में, 240 km की रेंज और...

2026 Toyota Hilux: अब इलेक्ट्रिक अवतार में, 240 km की रेंज और हाई-टेक फीचर्स से लैस

टोयोटा ने पेश की नई 2026 Toyota Hilux पिकअप, जो अब इलेक्ट्रिक वर्जन में भी उपलब्ध होगी। इसमें नया डिजाइन, दो 12.3-इंच डिस्प्ले, एडास फीचर्स और 3,500 किग्रा तक की टोइंग क्षमता दी गई है।

टोयोटा ने अपनी मशहूर पिकअप ट्रक हिलक्स का नौवां जनरेशन मॉडल पेश कर दिया है। यह टोयोटा हिलक्स (2026 Toyota Hilux) अब पहले से कहीं ज्यादा एडवांस और फ्यूचर-रेडी बन गई है। कंपनी ने इसे पूरी तरह नया डिजाइन, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और पावरफुल इंजन ऑप्शंस के साथ उतारा है।

नया डिज़ाइन अब और ज्यादा स्टाइलिश और टफ

नई हिलक्स का डिजाइन अब पहले से ज्यादा बोल्ड और एग्रेसिव है। इसमें नई एलईडी हेडलाइट्स, बड़ा टोयोटा (TOYOTA) वर्डमार्क ग्रिल, और अधिक एंगुलर बॉडी डिजाइन दिया गया है। यह डिजाइन काफी हद तक टोयोटा टैकोमा से इंस्पायर्ड है, जो Hilux को एक प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है।

अंदर से हिलक्स पूरी तरह नया अनुभव देती है। इसमें अब दो 12.3-इंच के बड़े डिस्प्ले मिलते हैं, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए और दूसरा इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए। साथ ही, फिजिकल कंट्रोल्स को भी बनाए रखा गया है ताकि यूज़र्स को ड्राइविंग के दौरान आसानी हो। नई हिलक्स में बेहतर सीट कम्फर्ट, उच्च गुणवत्ता वाली मटीरियल फिनिशिंग, और बेहतर एर्गोनॉमिक्स मिलते हैं।

सेफ्टी और फीचर्स अब और एडवांस्ड

2026 Hilux में कंपनी ने एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), ओवर-द-एयर अपडेट्स, और नई ड्राइवर असिस्टेंस टेक्नोलॉजी दी है। साथ ही इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, लेन कीप असिस्ट, एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- टाटा सिएरा के नए इमेज जारी, लॉन्च से पहले हुए वायरल

नई हिलक्स में सबसे बड़ी खासियत इसका फुली इलेक्ट्रिक वर्जन (BEV) है। इसमें 59.2 kWh की बैटरी दी गई है, जो करीब 240 किमी तक की रेंज देती है। इसके अलावा यह इलेक्ट्रिक हिलक्स 1,600 किलोग्राम तक टो कर सकती है, जो इसे सेगमेंट में काफी पावरफुल बनाता है।

डीजल और पेट्रोल इंजन ऑप्शंस भी बरकरार

टोयोटा ने Hilux के फैंस के लिए इसके पारंपरिक इंजन ऑप्शंस को भी बरकरार रखा है। इसमें 2.8-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड डीजल इंजन दिया गया है, जो सबसे ज्यादा पावर और 3,500 किग्रा तक की टोइंग क्षमता प्रदान करता है। साथ ही पेट्रोल इंजन वेरिएंट भी कुछ बाजारों में उपलब्ध रहेगा। कंपनी ने यह भी बताया है कि 2028 तक इसका हाइड्रोजन-पावर्ड वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img