Tata Sierra Rivals: बिल्कुल नई टाटा सिएरा अभी अपने सेगमेंट में एक बढ़िया विकल्प है, लेकिन जल्द ही इस सेगमेंट में और भी नई SUVs आने वाली हैं।
नई टाटा सिएरा (Tata Sierra) अपनी स्टाइल और रोड प्रेज़ेंस की वजह से काफी चर्चा में है, लेकिन आने वाले महीनों में इस सेगमेंट में तीन बड़ी कंपनियाँ अपनी नई मिड-साइज SUVs लॉन्च करने वाली हैं। इनमें नई किआ सेल्टोस, नई रेनॉल्ट डस्टर और निसान टेक्टन शामिल हैं। ये तीनों SUVs डिजाइन, परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में सिएरा के लिए सीधी चुनौती बनेंगी।

Tata Sierra Rivals: New-Gen Kia Seltos
नई किआ सेल्टोस (Kia Seltos) का दिसंबर में अनावरण होगा और इसकी लॉन्चिंग जनवरी में होने की संभावना है। नई सेल्टोस पहले के मुकाबले करीब 100 मिमी लंबी होगी, जिससे यह जीप कंपास से भी बड़ी दिखेगी। ज्यादा लंबाई का फायदा इसके व्हीलबेस और केबिन स्पेस में देखने को मिल सकता है। डिजाइन के मामले में इसका लुक पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन इसे और ज्यादा एग्रेसिव स्टाइल दिया गया है। फ्रंट में नए वर्टिकल हेडलैम्प्स, दमदार डे-टाइम रनिंग लाइट्स और चौड़ा ग्रिल मिलेगा, जबकि पीछे EV5 से प्रेरित नई वर्टिकल टेल लाइट्स दी जाएँगी। अंदर अपडेटेड केबिन लेआउट और किआ का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले मिलेगा, जिससे SUV और प्रीमियम महसूस होगी। इंजन विकल्प पुराने मॉडल जैसे ही रहने की उम्मीद है।

Next-Gen Renault Duster:
अब बात करते हैं नई रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster) की, जिसे 26 जनवरी को भारत में पेश किया जाएगा। यह SUV पहले से अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में लॉन्च हो चुकी है और अब अपनी दमदार, मस्कुलर और ऑफ-रोड स्टाइल के साथ भारत आ रही है। इसका डिजाइन पहले से ज्यादा रग्ड है, जो टाटा सिएरा (Tata Sierra) जैसे मॉडलों को सीधी चुनौती देता है। अंदर इसका इंटीरियर सरल और प्रैक्टिकल होगा, खासकर उन लोगों के लिए जो मॉडर्न फीचर्स से ज्यादा मजबूत और भरोसेमंद SUV पसंद करते हैं। नई डस्टर में 1.0L और 1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेंगे, जबकि करीब एक साल बाद 1.8L पेट्रोल हाइब्रिड का विकल्प भी जोड़ा जा सकता है।

Nissan Tekton:
तीसरी SUV है निसान टेक्टन (Nissan Tekton), जिसकी लॉन्चिंग जून में होगी। यह रेनॉल्ट डस्टर की तरह ही प्लैटफॉर्म पर बनी होगी, लेकिन डिजाइन और कई एलिमेंट्स पूरी तरह अलग होंगे, जिससे यह अपनी अलग पहचान बनाएगी। टेक्टन में सामने ब्लॉक-स्टाइल “TEKTON” बैजिंग, नए हेडलैम्प्स, अलग ग्रिल, यूनिक बंपर्स और कनेक्टेड एलईडी डीआरएल मिलेंगे। पीछे कनेक्टेड टेल लाइट्स इसका लुक और मॉडर्न बनाएंगी। इसका इंटीरियर अभी सामने नहीं आया है, लेकिन इसके इंजन विकल्प डस्टर जैसे ही होने की उम्मीद है, यानी 1.0L और 1.3L टर्बो पेट्रोल।
यह भी पढ़ें- टीवीएस रोनिन अगोंडा स्पेशल एडिशन लॉन्च, कीमत ₹1.31 लाख


