Upcoming Sedans: 2026 में भारत में तीन नई कारें लॉन्च होने जा रही हैं। जिसमें नई हुंडई वर्ना, स्कोडा स्लाविया और वोक्सवैगन वर्टस है।
भारत में SUV का दौर लगातार बढ़ रहा है, लेकिन मिड-साइज सेडान का अपना अलग ही फैनबेस है। साल 2026 के लिए हुंडई, स्कोडा और वोक्सवैगन तीन नई सेडान लॉन्च करने की तैयारी में हैं। नए साल की शुरुआत से ही इन मॉडलों की टेस्टिंग और टीज़र सामने आने लगे हैं। इस आर्टिकल में हम तीनों आने वाली सेडानों की डिजाइन, फीचर्स और इंजन डिटेल्स को आसान भाषा में समझेंगे।

Upcoming Sedans: 2026 Hyundai Verna Facelift
भारत में 2026 में तीन नई मिड-साइज़ सेडान लॉन्च होने जा रही हैं, जिनमें हुंडई वर्ना, स्कोडा स्लाविया और वोक्सवैगन वर्टस के फेसलिफ्ट मॉडल शामिल हैं। सबसे पहले बात करते हैं नई हुंडई वर्ना फेसलिफ्ट (2026 Hyundai Verna Facelift) की। हाल ही में इसकी टेस्टिंग के दौरान इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर की झलकियां सामने आईं। नई Verna में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट डिज़ाइन में देखने को मिलेगा। कंपनी हेक्सागोनल ग्रिल, फ्रंट बंपर और फॉग लैंप हाउसिंग को नया लुक दे रही है।
यह भी पढ़ें- जल्द आ रही हैं टाटा सिएरा को टक्कर देने वाली 3 नई मिड-साइज SUVs
अंदर की ओर, कार में दो बड़े 12.3-इंच के डिस्प्ले मिल सकते हैं, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट के लिए। इसके साथ नया स्टीयरिंग व्हील और अपडेटेड डैशबोर्ड भी देखने को मिल सकता है। इंजन पहले जैसा ही रहेगा, 1.5L नैचुरली-एस्पिरेटेड और 1.5L टर्बो पेट्रोल, दोनों ही मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ।

2026 Skoda Slavia Facelift
दूसरी तरफ, नई स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट (2026 Skoda Slavia Facelift) की टेस्टिंग कई महीनों से चल रही है और माना जा रहा है कि यह जनवरी 2026 में लॉन्च हो सकती है। इसमें फ्रंट डिजाइन को और ज्यादा शार्प और आकर्षक बनाया जाएगा। नई अलॉय व्हील डिज़ाइन और कनेक्टेड एलईडी टेल-लैंप का सेटअप भी मिलने की उम्मीद है। फीचर्स के मामले में भी स्लाविया काफी अपग्रेड हो सकती है, जिसमें ADAS, 360-डिग्री कैमरा और बड़ा टचस्क्रीन शामिल किया जा सकता है। हालांकि, पैनोरमिक सनरूफ मिलने की संभावना कम है। इंजन ऑप्शंस पहले जैसे ही रहेंगे, 1.0L और 1.5L टर्बो पेट्रोल, और अपडेट की वजह से इसकी कीमत में थोड़ा इजाफा हो सकता है।

2026 Volkswagen Virtus Facelift
तीसरी कार है, नई वोक्सवैगन वर्टस फेसलिफ्ट (2026 Volkswagen Virtus Facelift), जिसे कंपनी 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च कर सकती है। इसका डिजाइन पहले से ज्यादा प्रीमियम होगा और VW के ग्लोबल मॉडलों जैसा लगेगा। इस बार इसका सबसे बड़ा अपडेट लेवल-2 ADAS फीचर्स होंगे, जिनमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और लेन डिपार्चर वार्निंग जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे। इंजन विकल्प वही रहेंगे, 1.0L और 1.5L TSI पेट्रोल, मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों के साथ। नए फीचर्स के कारण इसकी कीमत भी मौजूदा मॉडल से थोड़ा ज्यादा हो सकती है। यह सीधे तौर पर होंडा सिटी, हुंडई वरना और स्कोडा स्लाविया को कड़ी टक्कर देगी।
यह भी पढ़ें- अब देशभर में बिना रुके टोल: अगले 12 महीनों में लागू होगी नई इलेक्ट्रॉनिक टोल सिस्टम

