HomeBlogNew Gen Renault Duster भारत में स्पॉट, डिजाइन और फीचर्स में दिखे...

New Gen Renault Duster भारत में स्पॉट, डिजाइन और फीचर्स में दिखे बड़े बदलाव

New Gen Renault Duster: भारत में लॉन्च से पहले नई जनरेशन रेनॉल्ट डस्टर टेस्टिंग के दौरान स्पाई हुई। जानिए इसके नए डिजाइन, फीचर्स, सेफ्टी अपडेट और क्या यह हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस को दे पाएगी टक्कर।

रेनॉल्ट भारत में अपनी पॉपुलर SUV रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster) की नई जनरेशन (New Gen) लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में इसका टीज़र जारी किया था और अब इसके टेस्ट म्यूल्स को कम कैमोफ्लाज के साथ देखा गया है। इससे साफ हो गया है कि भारत-स्पेक डस्टर, ग्लोबल मॉडल से कई मामलों में अलग होगी। रेनॉल्ट इसे भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर ज्यादा कंपीटिटिव बनाने वाली है।

नई जनरेशन रेनॉल्ट डस्टर (फ़ोटो- रेडिट)

New Gen Renault Duster: फ्रंट डिजाइन में दिखे बड़े बदलाव

नई जनरेशन Renault Duster के फ्रंट डिजाइन में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। सबसे अहम बदलाव इसके डीआरएल डिजाइन में किया गया है। जहां ग्लोबल मॉडल में Y-शेप डीआरएल मिलते हैं, वहीं भारत के लिए तैयार मॉडल में डीआरएल को अंदर की ओर पतला रखा गया है। इसके अलावा, फॉग लैंप्स को अब बंपर के बीच की बजाय कोनों की ओर शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे SUV का फ्रंट ज्यादा चौड़ा और दमदार नजर आता है। लोअर ग्रिल के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है, जहां अब कम लेकिन ज्यादा चौड़े ग्रिल इंसर्ट्स दिए गए हैं। माना जा रहा है कि भारत-स्पेक डस्टर में अपर ग्रिल भी अलग डिजाइन के साथ आएगी।

साइड प्रोफाइल और अलॉय व्हील्स

साइड प्रोफाइल की बात करें तो New Gen Renault Duster काफी हद तक ग्लोबल मॉडल जैसी ही दिखती है। टेस्टिंग के दौरान देखे गए मॉडल में 18-इंच के डायमंड-कट ‘एक्सप्लोरेशन’ अलॉय व्हील्स नजर आए हैं, जो SUV को प्रीमियम लुक देते हैं। इसके साथ ही बॉडी क्लैडिंग और मजबूत शोल्डर लाइन्स इसे एक सॉलिड और रफ-टफ SUV का अहसास कराती हैं।

रियर डिजाइन में मिलेगा नया एलिमेंट

रियर डिजाइन में भी कुछ नए एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे। हालांकि हालिया स्पाई शॉट्स में पिछला हिस्सा पूरी तरह साफ नहीं दिखा है, लेकिन रेनॉल्ट के टीजर से यह कन्फर्म हो चुका है कि टेललाइट्स को जोड़ने वाली एलईडी लाइट स्ट्रिप दी जाएगी, जो सीधे रेनॉल्ट के डायमंड लोगो तक जाएगी। इसके अलावा, टाटा सिएरा की तरह छुपा हुआ रियर वाइपर देने की बजाय कंपनी ने इसमें सिंपल और कम खर्च वाला पारंपरिक रियर वाइपर इस्तेमाल किया है।

यह भी पढ़ें- मुंबई में दौड़ेंगी भारत की पहली पॉड टैक्सी, ट्रैफिक से मिलेगी राहत

इंटीरियर में क्या होगा नया?

इंटीरियर की बात करें तो भारत-स्पेक Renault Duster का केबिन ग्लोबल मॉडल जैसा ही रहने की उम्मीद है, लेकिन इसके कलर थीम, मटीरियल और डेकोर एलिमेंट्स को भारतीय ग्राहकों के हिसाब से बदला जा सकता है। रेनॉल्ट ग्लोबल लेवल पर डस्टर में सनरूफ नहीं देती है और भारत में भी इसके मिलने की संभावना कम है, क्योंकि इसके लिए बड़े इंजीनियरिंग बदलाव की जरूरत पड़ती है। हालांकि, ग्लोबल मॉडल में मिलने वाली हीटेड सीटों को भारत में वेंटिलेटेड सीटें से बदला जा सकता है, जो गर्म मौसम में ज्यादा उपयोगी होंगी।

New Gen Renault Duster: फीचर्स की लिस्ट होगी दमदार

फीचर्स के मामले में नई जनरेशन डस्टर काफी दमदार हो सकती है। इसमें 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, चार यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है। ये सभी फीचर्स इसे हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी पॉपुलर SUVs के मुकाबले मजबूत बनाते हैं।

सेफ्टी पर भी रहेगा खास फोकस

सेफ्टी को लेकर भी Renault इस बार कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। टेस्ट म्यूल में 360-डिग्री कैमरा के संकेत मिले हैं, जो ग्लोबल मॉडल में उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा, नई Duster में लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) फीचर्स और 6 एयरबैग्स दिए जाने की संभावना है, जिससे यह SUV सेगमेंट में और ज्यादा सुरक्षित विकल्प बन सकती है।

यह भी पढ़ें- Renault Duster की धमाकेदार वापसी: 2026 में नए अवतार में लॉन्च होगी दमदार SUV, जानिए क्या होगा खास

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img