Tata Punch Facelift को 13 जनवरी से पहले रिवील कर दिया गया है। नए डिजाइन, अपडेटेड इंटीरियर, ढेरों फीचर्स और पहली बार टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ होगी पेश।
टाटा मोटर्स ने 13 जनवरी को होने वाले लॉन्च से पहले टाटा पंच फेसलिफ्ट (Tata Punch Facelift) को पूरी तरह से रिवील कर दिया है। यह टाटा पंच का अब तक का सबसे बड़ा अपडेट माना जा रहा है। 2021 में लॉन्च होने के बाद पहली बार इस माइक्रो SUV में डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स और इंजन तक में बड़े बदलाव किए गए हैं। खास बात यह है कि अब Tata Punch में पहली बार टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जाएगा।

Tata Punch Facelift: एक्सटीरियर डिजाइन
नई Tata Punch Facelift का लुक काफी हद तक पंच ईवी (EV) से प्रेरित है। फ्रंट में वर्टिकल शेप वाले हेडलैंप पॉड्स दिए गए हैं, जो ईवी वर्जन जैसे ही हैं। हालांकि, पेट्रोल मॉडल में फ्रंट बंपर पूरी तरह ब्लैक फिनिश में रखा गया है, जबकि ईवी में यह बॉडी कलर का होता है। नई एलईडी डीआरएल सिग्नेचर को भी थोड़ा बदला गया है, जिसमें डीआरएल के बीच एक ब्लैक स्ट्रिप दी गई है। साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन अब नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलेंगे। पीछे की ओर सबसे बड़ा बदलाव कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप्स का है, जो टाटा पंच को ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं। साथ ही रियर बंपर को भी रिवाइज किया गया है और नए कलर ऑप्शंस मिलने की उम्मीद है।

Punch Facelift: इंटीरियर
Punch Facelift का केबिन अब ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम हो गया है। इसका इंटीरियर काफी हद तक टाटा नेक्सॉन और अल्ट्रोज से मिलता-जुलता है। इसमें नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जो टॉप वेरिएंट में 10.25-इंच का हो सकता है। इसके अलावा नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल, नया ट्रिम और अपहोल्स्ट्री दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार Tata Punch में 360-डिग्री कैमरा जैसे सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स भी मिल सकते हैं। कंपनी लॉन्च के समय फुल फीचर लिस्ट का खुलासा करेगी।
दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन
टाटा पंच फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन ऑप्शन में देखने को मिलेगा। Tata Punch में पहली बार 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो पहले से नेक्सॉन में इस्तेमाल हो रहा है। हालांकि, इसकी पावर और गियरबॉक्स की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसके साथ ही मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (88hp) और पेट्रोल+CNG वेरिएंट (73hp) पहले की तरह जारी रहेंगे। इनमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।
यह भी पढ़ें- स्कोडा सुपर केयर अब कार की सर्विस होगी सस्ती, 4 साल की वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस फ्री


