HomeBlogAther 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर में OTA अपडेट से मिला क्रूज कंट्रोल फीचर

Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर में OTA अपडेट से मिला क्रूज कंट्रोल फीचर

Ather 450X Infinite Cruise: Ather 450X में नया इन्फिनिट क्रूज फीचर OTA अपडेट के जरिए जोड़ा गया है। यह स्मार्ट क्रूज कंट्रोल सिस्टम कैसे शहर की ट्रैफिक में राइड को आसान और आरामदायक बनाता है।

Ather 450X Infinite Cruise: भारत की जानी-मानी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी एथर एनर्जी ने अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450X में एक नया और एडवांस फीचर जोड़ दिया है। कंपनी ने लेटेस्ट ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट के जरिए 450X में इन्फिनिट क्रूज (Infinite Cruise) सिस्टम पेश किया है। यह फीचर पहले अगस्त 2025 में Ather 450 Apex में दिया गया था और अब इसे 450X तक बढ़ा दिया गया है।

क्या है Infinite Cruise फीचर?

Infinite Cruise को पारंपरिक क्रूज कंट्रोल से अलग तरीके से डिजाइन किया गया है। आमतौर पर क्रूज कंट्रोल हाईवे पर लंबी दूरी और तेज रफ्तार के लिए होता है, लेकिन एथर का यह फीचर खास तौर पर भारतीय शहरों की ट्रैफिक को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कंपनी के अनुसार, शहरों में स्कूटर ज्यादातर 30 किमी/घंटा से कम स्पीड पर चलते हैं, जहां बार-बार ब्रेक और एक्सीलरेशन करना पड़ता है। इन्फिनिट क्रूज इसी परेशानी को कम करता है।

Ather 450X Infinite Cruise: ब्रेक लगाने पर भी बंद नहीं होता सिस्टम

इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ब्रेक या एक्सीलरेटर इस्तेमाल करने पर यह पूरी तरह बंद नहीं होता। जैसे ही राइडर ब्रेक लगाकर स्पीड कम करता है या दोबारा रफ्तार बढ़ाता है, सिस्टम खुद को नई स्पीड के अनुसार एडजस्ट कर लेता है। इससे बार-बार क्रूज कंट्रोल ऑन करने की जरूरत नहीं पड़ती और ट्रैफिक में राइड करना ज्यादा स्मूद और आरामदायक हो जाता है। कंपनी का कहना है कि इससे थ्रॉटल थकान भी कम होती है।

यह भी पढ़ें- नई रेनॉल्ट डस्टर की एंट्री करीब, लॉन्च से पहले पूरी की 10 लाख km की टेस्ट ड्राइव

Infinite Cruise फीचर 10 किमी/घंटा से लेकर 90 किमी/घंटा तक की स्पीड रेंज में काम करता है। यानी यह धीमी रफ्तार वाली भीड़भाड़ वाली सड़कों से लेकर थोड़ी खुली सिटी रोड्स तक उपयोगी है।

तीन खास मोड्स के साथ आता है सिस्टम

इस नए सिस्टम में तीन अलग-अलग मोड्स सिटीक्रूज, हिल कंट्रोल और क्रॉल कंट्रोल दिए गए हैं, जो राइडिंग को और आसान बनाते हैं। सिटीक्रूज मोड ट्रैफिक के अनुसार स्कूटर की स्पीड को संतुलित रखता है। हिल कंट्रोल मोड चढ़ाई और ढलान पर एक जैसी स्पीड बनाए रखने में मदद करता है और इसमें एथर का मैजिक ब्रेकिंग एल्गोरिदम रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग को बेहतर तरीके से संभालता है। क्रॉल कंट्रोल मोड बहुत कम स्पीड पर स्टेबिलिटी देता है, खासकर खराब या उबड़-खाबड़ सड़कों पर। इसके साथ मल्टीमोड ट्रैक्शन कंट्रोल भी काम करता है, जिससे फिसलन वाली सड़कों पर ग्रिप बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- टाटा पंच फेसलिफ्ट का खुलासा: 6 वेरिएंट्स, सनरूफ और नए फीचर्स के साथ 13 जनवरी को लॉन्च

कंपनी के मुताबिक, यह OTA अपडेट लगभग 44,000 Ather 450X ग्राहकों को मिलेगा। यह अपडेट उन स्कूटरों में उपलब्ध होगा, जिन्हें 1 जनवरी 2025 के बाद खरीदा गया है। एथर ने बताया कि 2025 की 450 सीरीज़ को डिजाइन करते समय ही हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को इस तरह तैयार किया गया था, ताकि भविष्य में ऐसे फीचर्स को आसानी से जोड़ा जा सके।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें