HomeEVSuzuki का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, ₹1.88 लाख में मिलेंगे...

Suzuki का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, ₹1.88 लाख में मिलेंगे दमदार फीचर्स

Suzuki e-Access electric scooter: सुजुकी ई-एक्सेस में 7 साल या 80,000 किलोमीटर तक की कॉम्प्लिमेंट्री एक्सटेंडेड वारंटी मिलती है।

Suzuki e-Access electric scooter: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने भारतीय बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर सुजुकी ई-एक्सेस (Suzuki e-Access) लॉन्च कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,88,490 (दिल्ली) रखी गई है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और ग्राहक इसे सुजुकी (Suzuki) डीलरशिप के साथ-साथ ऑनलाइन फ्लिपकार्ट (Flipkart) के जरिए भी खरीद सकते हैं।

e-Access: डिजाइन और लुक

सुजुकी ई-एक्सेस को पहली बार आम लोगों के सामने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 (Bharat Mobility Global Expo 2025) में पेश किया गया था। यह स्कूटर एक हल्के लेकिन मजबूत चेसिस पर बनाया गया है। इसमें एल्यूमिनियम बैटरी केस को सीधे फ्रेम के साथ जोड़ा गया है, जिससे स्कूटर की मजबूती बढ़ती है और सड़क पर चलाते समय बेहतर स्टेबिलिटी मिलती है।

यह भी पढ़ें- BMW ग्रुप इंडिया ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2025 में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री

डिजाइन की बात करें तो Suzuki e-Access का लुक सादा लेकिन मॉडर्न है। इसमें आयताकार एलईडी हेडलैंप दिया गया है, जो इसे अलग पहचान देता है। इसके साथ वर्टिकल एलईडी डीआरएल और 4.2-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। यह डिस्प्ले स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है, जिससे राइडर को कॉल, नोटिफिकेशन और जरूरी जानकारी आसानी से मिल जाती है।

Suzuki e-Access electric scooter: खास फीचर्स

फीचर्स के मामले में भी Suzuki e-Access काफी दमदार है। इसमें रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग दी गई है, जिससे ब्रेक लगाने पर बैटरी चार्ज होने में मदद मिलती है। साथ ही कंबाइंड ब्रेक सिस्टम, कीलेस एंट्री, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और 17 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज भी मिलता है। इसके अलावा, इसमें चार राइडिंग मोड दिए गए हैं, इको, राइड मोड ए, राइड मोड बी और रिवर्स, जो शहर के ट्रैफिक और पार्किंग जैसी स्थितियों में काफी काम आते हैं।

मोटर और परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के लिए Suzuki e-Access में 4.1 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 15 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी सिर्फ 10 प्रतिशत चार्ज रहने पर भी स्कूटर स्मूद और रिस्पॉन्सिव एक्सेलेरेशन देता है। यानी कम बैटरी होने पर भी राइडिंग एक्सपीरियंस पर ज्यादा असर नहीं पड़ता।

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए Suzuki ने e-Access के साथ कई खास फायदे भी दिए हैं। इसमें 7 साल या 80,000 किलोमीटर तक की कॉम्प्लिमेंट्री एक्सटेंडेड वारंटी मिलती है। इसके अलावा, 3 साल बाद 60 प्रतिशत तक का बाय-बैक एश्योरेंस भी दिया जा रहा है। मौजूदा सुजुकी ग्राहकों को ₹10,000 तक का लॉयल्टी बोनस और नए ग्राहकों को ₹7,000 तक का वेलकम बोनस भी मिलेगा, जिससे यह डील और ज्यादा फायदेमंद बन जाती है।

यह भी पढ़ें- लॉन्च से पहले डीलरशिप पर पहुँची टाटा पंच फेसलिफ्ट, 13 जनवरी को होगी एंट्री

भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में Suzuki e-Access का मुकाबला कई पॉपुलर और भरोसेमंद स्कूटर्स से होगा। इस लिस्ट में बजाज चेतक, एथर रिज़्टा और ओला एस1 जैसे नाम शामिल हैं। ये सभी स्कूटर्स पहले से ही भारतीय बाजार में अच्छी पहचान बना चुके हैं, ऐसे में सुजुकी ई-एक्सेस के लिए मुकाबला कड़ा रहने वाला है।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें