HomeBlogतमिलनाडु के रानीपेट प्लांट से पहली Range Rover Evoque हुई रोलआउट, Tata-JLR...

तमिलनाडु के रानीपेट प्लांट से पहली Range Rover Evoque हुई रोलआउट, Tata-JLR का ₹9,000 करोड़ का बड़ा निवेश

Made in India Range Rover Evoque: टाटा मोटर्स के रानीपेट (तमिलनाडु) प्लांट से पहली रेंज रोवर इवोक लक्जरी SUV का उत्पादन शुरू।

Made in India Range Rover Evoque: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल ने तमिलनाडु के रानीपेट जिले के पनपक्कम स्थित अपने नए प्लांट से Jaguar Land Rover (JLR) मॉडलों का उत्पादन शुरू कर दिया है। इस प्लांट से पहली जो लग्ज़री SUV रोलआउट हुई है, वह है रेंज रोवर इवोक (Range Rover Evoque)। इस अत्याधुनिक CKD (Completely Knocked Down) प्लांट का उद्घाटन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने किया। उन्होंने फैक्ट्री के अंदर पहली तैयार Evoque को ड्राइव भी किया। यह कदम राज्य के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

तमिलनाडु में Tata-JLR की बड़ी शुरुआत

टाटा मोटर्स ने रानीपेट प्रोजेक्ट के लिए कुल ₹9,000 करोड़ के बड़े निवेश की घोषणा की है। यह निवेश एक साथ नहीं, बल्कि आने वाले कई वर्षों में अलग-अलग चरणों में किया जाएगा। इस प्लांट का निर्माण सितंबर 2024 में शुरू हुआ था और शुरुआती दौर में करीब ₹900 करोड़ लगाए गए हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि अगले 5 से 7 सालों में यह फैक्ट्री सालाना 2.5 लाख से ज्यादा वाहनों का उत्पादन करने लायक बन जाए। फिलहाल यहां करीब 20,000 Range Rover गाड़ियों के निर्माण की योजना है। एक कार को तैयार करने के लिए लगभग 1,300 अलग-अलग पुर्जों (कंपोनेंट्स) की जरूरत पड़ती है। अभी तक टाटा मोटर्स अपने सभी CKD (Completely Knocked Down) ऑपरेशन पुणे में करती थी, लेकिन धीरे-धीरे इन्हें तमिलनाडु के इस नए प्लांट में शिफ्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- टाटा-JLR का ₹9,000 करोड़ का बड़ा दांव: भारत में पहली बार पूरी तरह ‘मेड-इन-इंडिया’ लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV का निर्माण शुरू

Made in India Range Rover Evoque: ₹9,000 करोड़ का निवेश और बड़े लक्ष्य

इस नए कदम के साथ तमिलनाडु देश का एक बड़ा ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब बनता जा रहा है। पहले से ही हुंडई, रेनॉल्ट, निसान, बीएमडब्ल्यू और विनफास्ट जैसी कंपनियां यहां गाड़ियों का उत्पादन कर रही हैं। अब Tata-JLR भी इस सूची में शामिल हो गई है और राज्य की छठी बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी बन गई है। इससे न केवल राज्य की औद्योगिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

तमिलनाडु बना ऑटोमोबाइल हब

अगर बात करें Range Rover Evoque की, तो भारत में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹64.86 लाख है। यह लग्ज़री SUV पेट्रोल और डीजल दोनों माइल्ड-हाइब्रिड इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 250hp की पावर और 365Nm का टॉर्क देता है। वहीं 2.0 लीटर डीजल इंजन 204hp की पावर और 430Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों वेरिएंट्स में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रूप में दिया गया है। भारतीय बाजार में यह SUV मर्सिडीज-बेंज GLA और BMW X1 जैसी लग्ज़री गाड़ियों को कड़ी टक्कर देती है।

यह भी पढ़ें- जगुआर और रेंज रोवर की नई इलेक्ट्रिक कारें जल्द होंगी पेश, 600KM रेंज और 1000bhp पावर के साथ आएंगे धमाकेदार मॉडल

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img