Audi SQ8 India Launch: भारतीय बाजार में अब आधिकारिक तौर पर हो चुका है। जर्मन कार निर्माता ऑडी (Audi) ने इस नई परफॉर्मेंस SUV को ₹1.78 करोड़ (एक्स-शोरूम) कीमत पर पेश किया है। यह SUV कंपनी की Q8 और RS Q8 के बीच पोजिशन की गई है। यानी इसमें आपको लग्जरी और परफॉर्मेंस का शानदार बैलेंस देखने को मिलता है।

दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस
नई Audi SQ8 में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है। यह इंजन 500bhp की पावर और 770Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। खास बात यह है कि यह SUV सिर्फ 4.1 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इसी वजह से यह SUV परफॉर्मेंस के मामले में काफी आगे नजर आती है।
डिजाइन में दिखा स्पोर्टी अंदाज
Audi SQ8 का लुक स्टैंडर्ड Q8 से अलग और ज्यादा स्पोर्टी रखा गया है। इसमें मैट सिल्वर फिनिश के साथ कई नए डिजाइन एलिमेंट दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें क्वाड एग्जॉस्ट टिप्स, नए अलॉय व्हील डिजाइन और एलईडी मैट्रिक्स हेडलैंप मिलते हैं। वहीं, इसका रोड प्रेजेंस भी काफी दमदार नजर आता है।
लग्जरी इंटीरियर और हाईटेक फीचर्स
इस SUV का इंटीरियर काफी प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर है। इसमें ड्यूल 12.3-इंच स्क्रीन सेटअप दिया गया है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले और S-लाइन ब्रांडिंग वाला स्टीयरिंग व्हील मिलता है। साथ ही, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट भी दिया गया है। फ्रंट सीट्स में हीटिंग, कूलिंग, इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और मसाज फंक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Q8 और RS Q8 के बीच परफेक्ट ऑप्शन
ऑडी SQ8 को खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए लाया गया है जो Q8 से ज्यादा पावर चाहते हैं, लेकिन RS Q8 जितना खर्च नहीं करना चाहते। हालांकि, यह SUV सीधे तौर पर BMW X6 M और Mercedes-AMG GLE 53 जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है।
यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल सप्लाई को लेकर बड़ी खबर, BPCL ने देशवासियों से की अपील
Audi SQ8 India Launch के साथ कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी परफॉर्मेंस SUV लाइनअप को और मजबूत किया है। दमदार इंजन, स्पोर्टी डिजाइन और लग्जरी फीचर्स इसे एक कंप्लीट पैकेज बनाते हैं। अगर आप एक प्रीमियम और फास्ट SUV खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकती है।

