BMW M2 CS आखिरकार भारत में हो चुका है। कंपनी ने इस हाई-परफॉर्मेंस कूपे को ₹1.66 करोड़ (एक्स-शोरूम) कीमत पर पेश किया है। यह कार पूरी तरह इम्पोर्टेड (CBU) यूनिट के रूप में आई है, इसलिए इसकी उपलब्धता बेहद लिमिटेड रहने वाली है।

दमदार इंजन और जबरदस्त परफॉर्मेंस
BMW M2 CS में 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 530bhp की पावर और 650Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है, जो रियर व्हील्स को पावर भेजता है। यह कार सिर्फ 3.8 सेकंड में 0-100kmph की स्पीड पकड़ लेती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 302kmph है। इसी वजह से यह कार सड़क पर सुपरकार जैसी परफॉर्मेंस देती है और ड्राइविंग का एक्सपीरियंस काफी थ्रिलिंग बनाती है।
स्टैंडर्ड M2 से कितनी अलग?
दरअसल, BMW M2 CS को स्टैंडर्ड M2 से ज्यादा पावरफुल और हल्का बनाया गया है। यह करीब 30kg हल्की है और इसमें 50bhp ज्यादा पावर मिलती है, जो इसकी परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाती है। इसके अलावा, इसमें कार्बन फाइबर (CFRP) का इस्तेमाल किया गया है, जैसे रूफ, बूट लिड और मिरर कैप में। वहीं, लोअर सस्पेंशन और स्पेशल चेसिस ट्यूनिंग दी गई है। इसी वजह से यह कार ट्रैक पर ज्यादा स्टेबल और फास्ट महसूस होती है।

स्पोर्टी डिजाइन और प्रीमियम इंटीरियर
BMW M2 CS का डिजाइन काफी एग्रेसिव और स्पोर्टी है, जो इसे सड़क पर अलग पहचान देता है। इसके एक्सटीरियर में डकटेल स्पॉइलर, बड़े एयर इंटेक और 19-इंच फ्रंट व 20-इंच रियर अलॉय व्हील दिए गए हैं। वहीं, केबिन में प्रीमियम और रेसिंग फील देखने को मिलती है। इसमें एम कार्बन बकेट सीट्स, अल्कांतारा अपहोल्स्ट्री और मेरिनो लेदर मिलता है। साथ ही लेटेस्ट BMW इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है, जो टेक्नोलॉजी एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाता है।
Nürburgring पर बनाया रिकॉर्ड
BMW M2 CS की सबसे बड़ी खासियत इसका रिकॉर्ड है। यह Nürburgring Nordschleife ट्रैक पर सबसे तेज कॉम्पैक्ट कार बन चुकी है। इसने 7 मिनट 25.5 सेकंड में लैप पूरा किया, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। दरअसल, यह दिखाता है कि यह कार सिर्फ दिखने में नहीं, बल्कि असली परफॉर्मेंस में भी जबरदस्त है।
किन कारों से है मुकाबला?
BMW M2 CS का मुकाबला भारत में Porsche 718 Cayman और Mercedes-AMG A45 S जैसी हाई-परफॉर्मेंस कारों से होता है। ये सभी कारें अपने-अपने सेगमेंट में काफी पॉपुलर हैं। हालांकि, पावर, ट्रैक फोकस और एक्सक्लूसिविटी के मामले में BMW M2 CS थोड़ा आगे नजर आती है। इसी वजह से यह परफॉर्मेंस कार लवर्स के लिए एक खास विकल्प बन जाती है।
यह भी पढ़ें- Audi SQ8 भारत में लॉन्च! 500bhp पावर के साथ कीमत ₹1.78 करोड़
BMW M2 CS उन लोगों के लिए है, जो एक्सट्रीम परफॉर्मेंस और यूनिक कार चाहते हैं। यह कार लिमिटेड यूनिट्स में आती है, इसलिए इसकी एक्सक्लूसिविटी भी ज्यादा है। हालांकि इसकी कीमत काफी ज्यादा है, लेकिन इसके फीचर्स, पावर और ट्रैक परफॉर्मेंस इसे एक खास और प्रीमियम स्पोर्ट्स कार बनाते हैं।

