BMW M440i Convertible आखिरकार भारत में लॉन्च हो चुकी है। कंपनी ने इस लग्जरी स्पोर्ट्स कन्वर्टिबल कार को ₹1.09 करोड़ (एक्स-शोरूम) कीमत पर पेश किया है। दरअसल, यह कार बीएमडब्ल्यू की M परफॉर्मेंस लाइनअप का हिस्सा है। इसी वजह से इसमें आपको स्पोर्टी डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस दोनों मिलते हैं।

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
BMW M440i Convertible में 3.0-लीटर का 6-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 369bhp की पावर और 500Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा, इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और xDrive AWD सिस्टम मिलता है।
यही कारण है कि यह कार सिर्फ 4.9 सेकंड में 0-100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 250 km/h तक लिमिटेड है।
नई BMW M440i में इस बार फैब्रिक सॉफ्ट-टॉप रूफ दिया गया है। हालांकि पहले मॉडल में हार्ड-टॉप मिलता था। लेकिन अब यह छत सिर्फ 18 सेकंड में खुल या बंद हो सकती है। साथ ही, आप इसे 50 km/h की स्पीड तक ऑपरेट कर सकते हैं।
BMW M440i Convertible डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो इस कार में BMW 4 सीरीज जैसा सिग्नेचर और स्पोर्टी लुक देखने को मिलता है। आगे की तरफ बड़ा किडनी ग्रिल और स्लिम एलईडी हेडलाइट्स इसे काफी आकर्षक बनाते हैं। वहीं इसकी मस्कुलर बॉडी डिजाइन रोड पर मजबूत प्रेजेंस देती है और 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स इसे और स्टाइलिश बनाते हैं। इसके अलावा, पीछे की तरफ एलईडी टेललाइट्स और ड्यूल एग्जॉस्ट दिए गए हैं, जो इसके स्पोर्टी लुक को और बढ़ाते हैं।

प्रीमियम इंटीरियर और फीचर्स
अंदर की बात करें तो यह कार पूरी तरह प्रीमियम और लग्ज़री फील देती है। इसमें 4 लोगों के बैठने की सुविधा मिलती है और सामने डुअल स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें बड़ा 14.9-इंच टचस्क्रीन और 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। इसके अलावा फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग, लेदर सीट्स और कई आरामदायक फीचर्स भी दिए गए हैं, जो ड्राइव को और ज्यादा खास बना देते हैं।
भारतीय बाजार में BMW M440i Convertible का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज CLE कैब्रियोलेट से होगा। हालांकि मर्सिडीज की यह कार ₹1.16 करोड़ की कीमत पर आती है। ऐसे में BMW थोड़ा सस्ता ऑप्शन बनकर सामने आई है।
यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे: 594KM का सुपरफास्ट सफर, वो भी बिना टोल के!

