HomeCar Newsहुंडई का बड़ा प्लान: 2026 से पहले लॉन्च होंगी ये 3 नई...

हुंडई का बड़ा प्लान: 2026 से पहले लॉन्च होंगी ये 3 नई कारें

Upcoming Hyundai Cars India: हुंडई इंडिया ने अपने 2025 इन्वेस्टर डे प्रेजेंटेशन में पुष्टि की थी कि कंपनी 2030 तक भारतीय बाजार में 26 नए मॉडल पेश करेगी। इसी बीच तीन नई हुंडई कारों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है, जिन्हें 2026 के आखिरी तिमाही से पहले लॉन्च किया जा सकता है। इनमें नई हुंडई i20, न्यू-जेन हुंडई क्रेटा और एक नई Sub-4m इलेक्ट्रिक एसयूवी शामिल है। आइए जानते हैं इन तीनों आगामी मॉडलों की पूरी जानकारी।

New Hyundai i20 2026 premium hatchback with updated design and modern interior

नई Hyundai i20 में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

हुंडई की लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक i20 का नया अवतार जल्द बाजार में एंट्री कर सकता है। हाल ही में इसके टेस्टिंग मॉडल और टीजर सामने आए हैं, जिससे कई नए बदलावों की जानकारी मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई i20 का आकार मौजूदा मॉडल से थोड़ा बड़ा हो सकता है। इसके अलावा केबिन में नया अपहोल्स्ट्री डिज़ाइन मिलेगा, जिस पर i20 की ब्रांडिंग भी देखने को मिल सकती है। वहीं हुंडई वेन्यू वाला नया लोगो-लेस स्टीयरिंग व्हील भी इसमें दिया जा सकता है। हालांकि इंजन में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प जारी रह सकता है। वहीं 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन N-लाइन वेरिएंट तक सीमित रह सकता है।

Next Generation Hyundai Creta SUV with AI infotainment and advanced technology features

Next-Gen Hyundai Creta में मिलेगा AI का साथ

भारतीय SUV बाजार में हुंडई क्रेटा की मजबूत पकड़ है। अब कंपनी इसका अगला जनरेशन मॉडल तैयार कर रही है, जिसमें तकनीक के मामले में बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। नई क्रेटा में हुंडई का प्लीओस कनेक्ट सिस्टम दिया जाएगा। यह एंड्रॉयड आधारित इंफोटेनमेंट प्लेटफॉर्म होगा, जिसमें AI आधारित कई स्मार्ट फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा यह SUV सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल (SDV) तकनीक पर आधारित होगी। दरअसल, पहले सामने आई स्पाई तस्वीरों से संकेत मिले थे कि नई क्रेटा का आकार भी थोड़ा बड़ा होगा। इससे यात्रियों को ज्यादा स्पेस और बेहतर कम्फर्ट मिलने की उम्मीद है। वहीं इंजन विकल्पों में किसी बड़े बदलाव की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है।

Upcoming Hyundai Sub 4m Electric SUV with Level 2 ADAS and long range battery

Hyundai की नई Sub-4m EV भी है तैयार

हुंडई भारतीय बाजार के लिए एक नई Sub-4 Meter इलेक्ट्रिक एसयूवी पर भी काम कर रही है। कंपनी इस EV को खासतौर पर भारत के लिए तैयार कर रही है और इसकी लोकलाइजेशन लेवल को 82 प्रतिशत से बढ़ाकर करीब 90 प्रतिशत तक ले जाने की योजना है। नई इलेक्ट्रिक SUV में लेवल-2 ADAS तकनीक मिलने की पुष्टि हो चुकी है। इसी वजह से इसकी कीमत 15 लाख रुपये से ऊपर रहने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह EV,  किआ साइरोस EV की सिस्टर कार हो सकती है।  किआ साइरोस EV को जुलाई 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। दोनों मॉडल अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध  हुंडई इंस्टर EV के प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैटरी विकल्पों की बात करें तो इसमें 42kWh और 49kWh बैटरी पैक मिलने की संभावना है। वहीं पावर आउटपुट 95bhp से लेकर 113bhp तक हो सकता है।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें