नई रेंज रोवर GT (Range Rover GT) से आखिरकार ग्लोबली पर्दा उठ गया है। यह मॉडल कंपनी के इतिहास में एक बड़ा बदलाव लेकर आया है, क्योंकि पहली बार रेंज रोवर ने पारंपरिक एसयूवी से अलग इलेक्ट्रिक ग्रैंड टूरर पेश की है। नया मॉडल लग्जरी, आधुनिक डिजाइन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के नए दौर की झलक देता है। हालांकि, इसकी तकनीकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Range Rover GT: डिजाइन
रेंज रोवर GT का डिजाइन अब तक की किसी भी रेंज रोवर से बिल्कुल अलग नजर आता है। इसमें पहले के मुकाबले काफी नीची रूफलाइन दी गई है, जिससे कार का लुक ज्यादा स्पोर्टी दिखाई देता है। इसके अलावा, छोटे ओवरहैंग और चौड़ा स्टांस इसे सड़क पर मजबूत मौजूदगी देते हैं। वहीं फ्लश डोर हैंडल, साफ बॉडी लाइन और मिनिमलिस्ट लाइटिंग इसे परिवार की दूसरी रेंज रोवर GT कारों से जोड़कर रखते हैं।
केबिन का डिजाइन भी बेहद साफ और आधुनिक रखा गया है। कंपनी ने ज्यादा बटन देने की बजाय अधिकांश कंट्रोल्स को बड़े सेंट्रल टचस्क्रीन में शामिल किया है। इसके साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, छिपे हुए एयर वेंट और पर्यावरण के अनुकूल मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। अगर बात करें पीछे बैठने वालों की, तो उनके आराम पर खास ध्यान दिया गया है और दूसरी पंक्ति में अच्छी जगह मिलने का दावा किया गया है।
इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म
इस लग्जरी एसयूवी को JLR के नए इलेक्ट्रिफाइड मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (EMA) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह प्लेटफॉर्म कंपनी की अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिफाइड गाड़ियों के लिए विकसित किया गया है। फिलहाल यह मॉडल पूरी तरह इलेक्ट्रिक रूप में पेश किया गया है। हालांकि, भविष्य में यही प्लेटफॉर्म हाइब्रिड पावरट्रेन को भी सपोर्ट करेगा। कंपनी ने अभी बैटरी क्षमता, ड्राइविंग रेंज, मोटर पावर और चार्जिंग स्पीड जैसी अहम जानकारियां साझा नहीं की हैं। इसी बीच बताया गया है कि लॉन्च के करीब आने पर इन सभी तकनीकी स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठाया जाएगा। इसलिए खरीदारों को अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
नई रेंज रोवर GT में आधुनिक तकनीक और लग्जरी का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। इसका मिनिमलिस्ट केबिन प्रीमियम अनुभव देने पर केंद्रित है। इसके अलावा, बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल डिस्प्ले और टिकाऊ मटेरियल इसे भविष्य की लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों की श्रेणी में मजबूत बनाते हैं।
यह भी पढ़ें- बजाज की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल विदेशी बाजार में होगी लॉन्च, बाद में भारत आएगी
यह केवल एक नया मॉडल नहीं है, बल्कि यह कंपनी की आने वाली इलेक्ट्रिक रणनीति की झलक भी पेश करती है। दरअसल, ब्रांड अपनी पहचान वाली लग्जरी और रिफाइनमेंट को बनाए रखते हुए इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का विस्तार करना चाहता है। फिलहाल भारत में इसकी लॉन्च टाइमलाइन की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन भविष्य में इसे पूरी तरह आयातित (CBU) मॉडल के रूप में लाया जा सकता है।

